{"_id":"6416f0558a9e61785106f453","slug":"demonstration-in-adampur-hisar-strike-continues-on-14th-day-for-cancellation-of-municipality-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार के आदमपुर में प्रदर्शन: नगरपालिका रद्द करवाने के लिए धरना 14वें दिन भी जारी, सोमवार को होगी मार्किट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार के आदमपुर में प्रदर्शन: नगरपालिका रद्द करवाने के लिए धरना 14वें दिन भी जारी, सोमवार को होगी मार्किट बंद
Sun, 19 Mar 2023 04:51 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी , मंडी आदमपुर (हिसार)
संवाद न्यूज एजेंसी , मंडी आदमपुर (हिसार)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 19 Mar 2023 04:51 PM IST
सार
आदमपुर नगरपालिका रद्द करवाने करवाने को तहसील कार्यालय के बाहर नगरपालिका हटाओ संघर्ष समिति के बैनर तले पिछले 14 दिन से धरना चल रहा रविवार को धरने का समर्थन करने के लिए अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी पहुंचे और धरने के समर्थन किया।
विज्ञापन
कार्यालय के बाहर धरनारत्त मंडी आदमपुर व जवाहरनगर के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदमपुर नगरपालिका रद्द करवाने करवाने को तहसील कार्यालय के बाहर नगरपालिका हटाओ संघर्ष समिति के बैनर तले पिछले 14 दिन से धरना चल रहा रविवार को धरने का समर्थन करने के लिए अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी पहुंचे और धरने के समर्थन किया। नगरपालिका हटाओ संघर्ष समिति के प्रधान विनोद सोनी भजना ने बताया कि रविवार को श्री राम शिव मंदिर कमेटी के प्रधान महेन्द्र भादू, व्यापार मंडल के उपप्रधान सतपाल भांभू, प्रवीण गोयल, सहाबुदिन, हरिसिंह भादू, विकास कौशिक, कृष्ण बुडाकिया आदि ने अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
समिति सदस्योंं ने बताया कि सोमवार को धरने के समर्थन में आदमपुर के सभी दुकानदार अपनेअपने प्रतिष्ठान बंद रख कर विरोध जताएंगे। बाजारों को बंद रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाजारों को बंद रखा जाएगा। विनोद सोनी ने बताया कि सरकार जब तक उनकी मांग को नहीं मानती है तब तक उनका अनिश्चितकानीन धरना जारी रहेगा। इस दौरान धरने पर बैठे सैंकड़ों स्थानीय निवासियों ने कहा कि सरकार जल्दी ही आदमपुर नगरपालिका का दर्जा समाप्त कर जवाहर नगर व मंडी आदमपुर को मिलाकर महाग्राम पंचायत घोषित करे।
विज्ञापन