{"_id":"65f342b080046a8b2c0abbf4","slug":"demanded-three-lakh-rupees-from-father-by-threatening-police-case-against-son-living-abroad-hisar-news-c-21-1-hsr1007-341992-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: विदेश में रह रहे बेटे पर पुलिस केस का डरा दिखाकर पिता से मांगे तीन लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: विदेश में रह रहे बेटे पर पुलिस केस का डरा दिखाकर पिता से मांगे तीन लाख रुपये
विज्ञापन
हिसार। दिनों दिन साइबर अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। साइबर अपराधी ठगी के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। साइबर अपराधी विदेशों में रह रहे लोगों के परिजनों के पास फोन कर उनके हादसे, रेप जैसे केस में फंसाने का डर दिखाकर रकम ऐंठ रहे हैं। वीरवार सुबह साइबर अपराधी ने यूएसए में रहने वाले हनुमान कॉलोनी के ऋषभ द्वारा वाहन से टक्कर मारकर विदेशी नागरिक को घायल करने व पुलिस केस में फंसाने का झांसा देकर उसके पिता हरीश कुमार से तीन लाख रुपये मांगे गए हैं। विदेश में बेटे पर पुलिस केस होने की बात सुनकर ऋषभ की मां विभा की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें वीरवार को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा। पुलिस को मामले से अवगत करवा दिया है।
हनुमान कॉलोनी के हरीश ने बताया कि उनका बेटा ऋषभ जनवरी महीने में यूएसए गया था। बेटा वहां एक कंपनी में इंजीनियर है। किसी ठग ने वीरवार सुबह करीब 10 बजे फोन कर बताया कि आपके बेटे ने वाहन से टक्कर मारकर एक अंग्रेज को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। यदि आप अपने बेटे को जेल जाने से बचाना चाहते हो तो अकाउंट में 3 लाख रुपये जमा करवा दो। ठग ने दो-तीन बार फोन कर रकम ट्रांसफर करने की बात कही। यह बात सुनकर पत्नी विभा की तबीयत बिगड़ गई और नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। इसके बाद हरीश ने उक्त व्यक्ति की बात पर विश्वास न कर पहले बेटे के पास फोन किया तो यह बात झूठी निकली। इसके बाद वे सतर्क हो गए और खाते में रुपये नहीं जमा करवाए।