{"_id":"67d9d0fed6dc6dd8b0027e99","slug":"demand-for-solution-to-water-logging-problem-hisar-news-c-21-hsr1020-587574-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जलभराव की समस्या के समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जलभराव की समस्या के समाधान की मांग
Wed, 19 Mar 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
सिवानी मंडी। हर वर्ष बारिश के सीजन में सिवानी के मुख्य क्षेत्रों में जलभराव की समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है। खासकर पुराना बस अड्डा, बाजार और सरकारी स्कूल के पास मुख्य सड़क पर जलभराव से स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इस मुद्दे को लेकर इस बार शहरवासियों ने सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद की है। लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि मानसून से पहले जलनिकासी की समुचित व्यवस्था की जाए। स्थानीय निवासी बताते हैं कि बीते वर्षों में इस समस्या के चलते कई बार उनके घरों में पानी भर गया, वाहन खराब हो गए और लोग चोटिल हुए।
इस बारे में नगर पालिका चेयरपर्सन वंदना केडिया ने कहा कि नगर पालिका जलभराव का स्थायी समाधान निकालने के लिए योजना बनाएगी। हमारी प्राथमिकता है कि मानसून से पहले नालों की सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए।