फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Demand for AC buses increased, eight for Delhi and six for Chandigarh and five e-city AC buses are running on local routes

Hisar News: एसी बसों की मांग बढ़ी, दिल्ली के लिए आठ और चंडीगढ़ के लिए छह और लोकल रूट पर पांच ई-सिटी एसी बसें दौड़ रहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Demand for AC buses increased, eight for Delhi and six for Chandigarh and five e-city AC buses are running on local routes
हिसार। गर्मी के मौसम में एसी बसों की बढ़ती मांग यात्री सुविधा के लिहाज से एक महत्वपूर्ण विषय बन गई है। यात्री लंबे सफर के दौरान राहत की तलाश में एसी बसों की तरफ रुख कर रहे हैं, ताकि गर्मी से बचा जा सके। लोकल और लंबी दूरी दोनों रूट्स पर एसी बसों की डिमांड में बढ़ोतरी ने रोडवेज प्रशासन को एक नई चुनौती दी है।
विज्ञापन

हालांकि, पहले एसी बसों की संख्या सीमित थी और सिर्फ कुछ प्रमुख रूट्स जैसे दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए एसी बसें चलाई जा रही थीं, लेकिन अब यात्री यह चाहते हैं कि अन्य प्रमुख शहरों जैसे गुरुग्राम और अन्य लंबी दूरी के रूट्स पर भी एसी बसें चलाई जाएं। यात्री यह भी मांग कर रहे हैं कि दिल्ली और चंडीगढ़ रूट्स पर एसी बसों की आवृत्तियों को बढ़ाया जाए, ताकि वे आराम से यात्रा कर सकें।
विज्ञापन

गुरुग्राम के लिए पहले जो एसी बस चलाई गई थी, वह कम सवारियों के कारण बंद कर दी गई थी, लेकिन वर्तमान में गर्मी के कारण सवारियों की संख्या में इजाफा हो सकता है। ऐसे में यात्रियों का मानना है कि एसी बसों का संचालन बढ़ाने से उन्हें लंबी यात्रा के दौरान राहत मिलेगी। जल्द ही यात्री रोडवेज महाप्रबंधक से इस संबंध में ज्ञापन सौंपने की योजना बना रहे हैं, ताकि उनके इस उचित मांग पर विचार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
हिसार से दिल्ली के लिए एसी बसों का समय
- सुबह 6:54 बजे, सुबह 7:36 बजे, सुबह 8:08 बजे, सुबह 9:20 बजे, सुबह 10:57 बजे, दोपहर 12:08 बजे, दोपहर 2:16 बजे और शाम 4:28 बजे
---------------------------
हिसार से चंडीगढ़ के लिए एसी बसों का समय
- सुबह 6 बजे, सुबह 7:10 बजे, सुबह 7:45 बजे, दोपहर 12:30 बजे, दोपहर 1 बजे और दोपहर 2:45 बजे
--------------------------
यात्रियों के मुताबिक एसी बसों की सुविधा काफी कम है। शहर में आधार अस्पताल और गंगवा रूट पर पांच ई-सिटी बसें चल रही है। अन्य लोकल रूट से भी काफी विद्यार्थी आते है। ऐसे में जल्द से जल्द एसी बसें मंगवाई जाए। जब तक ई-सिटी बसें नहीं आती है तो इन बसों की फेरियां बढ़ाई जाएं। - दिलबाग बिश्नोई

-------------------------
हिसार से गुरुग्राम के लिए भी काफी यात्री सफर करते हैं। मगर इस रूट पर एक भी एसी बस नहीं है। शुरुआत में एक बस भी चलाई थी। मगर कुछ दिन बाद ही इस बाद ही बस को बंद कर दिया गया। अब भीषण गर्मी पड़ने लगी है। ऐसे में गुरुग्राम के लिए भी एसी बसें शुरू की जाएं।
- दीपांश
-----------------
वर्तमान में चल रही एसी बसों की फेरियां बढ़ाई जाएं। भीष्ण गर्मी शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में लंबे रूट पर सफर करना मुश्किल हो गया है। गर्मी को देखते हुए एसी बसों की सुविधा शुरू की जाएं। शहर में चल रही ई-सिटी बसों की भी काफी डिमांड है। इन बसों में सुहाना सफर और किराया कम है। - धीरज यादव
-------------------
अभी शहर में पांच ई-सिटी बसें चल रही हैं। दिन के समय में तो इन बसों में काफी भीड़ होती है। ई-सिटी बसों में किराया कम और सुरक्षित सफर होने के कारण लोग यात्रा करना बेहद पसंद कर रहे हैं। जून तक हिसार डिपो को छह ई-सिटी बसें और मिल जाएगी। - रमेश कुमार, इंचार्ज, ई-सिटी बस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed