फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Delhi Police constable dies after being shot at a 'Kuan Pujan' ceremony.

Hisar News: कुआं पूजन समारोह में गोली लगने से दिल्ली पुलिस के जवान की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police constable dies after being shot at a 'Kuan Pujan' ceremony.

विज्ञापन
बास। गांव सिंघवा खास में कुआं पूजन समारोह में हवाई फायरिंग में गोली लगने से घायल दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की शुक्रवार तड़के उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। शव को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखवाया है। पोस्टमार्टम शनिवार को होगा।
बास थाने से जांच अधिकारी जय सिंह के मुताबिक रिंकू ने रिपोर्ट में बताया कि वह 23 सितंबर को पति अमरजीत के साथ सिंघवा खास निवासी अंकित के पुत्र के कुआं पूजन समारोह में शामिल होने गई थी। रात करीब 10 बजे समारोह में परिवार के सदस्य खुशी में नाच रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी और भिवानी सीआईए में तैनात एएसआई सुरेंद्र और भिवानी निवासी उसका दोस्त मनोज कार्यक्रम में पहुंचे। दोनों के पास हथियार थे और वे अपने साथियों के साथ हवाई फायरिंग करने लगे। दोनों ने बच्चों से भी हवाई फायरिंग करवाई।
विज्ञापन

इसी दौरान एक गोली अमरजीत के बाएं पैर में जा लगी। यह देख सुरेंद्र, मनोज और उनके साथी भाग गए। परिजन अमरजीत को पहले भिवानी और बाद में हिसार के निजी अस्पताल ले गए । जांच अधिकारी ने बताया कि परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रिंकू ने सुरेंद्र, मनोज और उनके अन्य साथियों पर गैर जिम्मेदाराना एवं लापरवाहीपूर्ण तरीके से फायरिंग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया
अमरजीत की मौत से पांच साल की बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रिंकू ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद वह सदमे में थी। इसलिए तत्काल अपना बयान नहीं दे सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed