{"_id":"6ab6748d017333caca092f3d","slug":"delhi-police-constable-died-after-hit-by-bullet-during-celebratory-aerial-firing-at-kuan-pujan-in-singhwa-khas-2026-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुआं पूजन समारोह में हवाई फायरिंग: दिल्ली पुलिस के जवान को लगी गोली, इलाज के दौरान मौत; शिकायत पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुआं पूजन समारोह में हवाई फायरिंग: दिल्ली पुलिस के जवान को लगी गोली, इलाज के दौरान मौत; शिकायत पर केस दर्ज
Fri, 25 Sep 2026 06:51 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Fri, 25 Sep 2026 06:51 PM IST
सार
हिसार के सिंघवा खास गांव में कुआं पूजन समारोह के दौरान हवाई फायरिंग में गोली लगने से घायल दिल्ली पुलिस के जवान अमरजीत की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर दो नामजद समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
हवाई फायरिंग में दिल्ली पुलिस जवान की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिंघवा खास गांव में कुआं पूजन समारोह के दौरान की जा रही हवाई फायरिंग में गोली लगने से घायल हुए दिल्ली पुलिस के जवान 35 वर्षीय अमरजीत की इलाज के दौरान मौत हो गई। अमरजीत के बाएं पैर में गोली लगी थी।
विज्ञापन
गंभीर हालत में उसे भिवानी के निजी अस्पताल से हिसार रेफर किया गया था जहां 24 सितंबर की रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हिसार के नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। बास थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी रिंकू के बयान पर दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी रिंकू ने पुलिस को बयान दिए। इसमें उन्होंने बताया कि वह जींद जिले के सफीदों क्षेत्र के गांव रोजला की रहने वाली है। वह 23 सितंबर को अपने पति अमरजीत के साथ अपने मामा के लड़के सिंघवा खास निवासी अंकित के घर उसके पुत्र के कुआं पूजन समारोह में शामिल होने आई थी।
विज्ञापन
रात करीब 10 बजे समारोह में परिवार के सदस्य और रिश्तेदार खुशी में नाच रहे थे। इसी दौरान सिंघवा खास निवासी सुरेंद्र और भिवानी निवासी उसका दोस्त मनोज भी वहां पहुंचे। रिंकू के अनुसार दोनों के पास हथियार थे और वे अपने साथियों के साथ हवाई फायरिंग कर रहे थे।
बास थाना पुलिस के जांच अधिकारी जय सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस की ओर से शव का हिसार के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

बच्चों से भी करवा रहे थे हवाई फायरिंग
रिंकू ने आरोप लगाया कि सुरेंद्र और मनोज खुद तो हवाई फायरिंग कर रहे थे। आरोप है कि वह समारोह में आए छोटे बच्चों से भी हथियार चलवाकर हवाई फायर करवा रहे थे। इसी दौरान अचानक चली एक गोली अमरजीत के बाएं पैर में जा लगी। गोली लगते ही अमरजीत जमीन पर गिर गया और दर्द से चिल्लाने लगा। घटना के बाद सुरेंद्र, मनोज और उनके अन्य साथी हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। परिजनों ने तत्काल वाहन की व्यवस्था कर अमरजीत को इलाज के लिए भिवानी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे हिसार के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा था। वीरवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पांच साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया
अमरजीत दिल्ली पुलिस में जवान था। उसके परिवार में पत्नी रिंकू के अलावा पांच साल की बेटी है। जवान की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। छोटी बेटी ने पिता को खो दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सदमे के कारण अगले दिन नहीं दे सकी बयान
रिंकू ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद वह सदमे में थी इसलिए तत्काल अपना बयान नहीं दे सकी। अब उसने पुलिस को दिए बयान में सुरेंद्र, मनोज और उनके अन्य साथियों पर गैर जिम्मेदाराना एवं लापरवाहीपूर्ण तरीके से हथियारों से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। उसने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।