{"_id":"66de45d923dec7ce92043d16","slug":"deepak-joshi-scored-an-unbeaten-century-hisar-news-c-21-hsr1005-459823-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिसार डोमिनेटर के दीपक जोशी ने बनाया नाबाद शतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिसार डोमिनेटर के दीपक जोशी ने बनाया नाबाद शतक
Mon, 09 Sep 2024 06:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
हिसार। चौधरीवास के खेले मैदान में रविवार को हिसार डोमिनेटर और ग्लोबल सीए की टीम के बीच में मुकाबला खेला गया। हिसार डोमिनेटर ने जीत दर्ज की। हिसार डोमिनेटर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ग्लोबल को 20 ओवर में 220 रनों का लक्ष्य दिया। हिसार डोमिनेटर की ओर से ओपनर बल्लेबाज रजत शर्मा और दीपक जोशी ने अच्छी शुरुआत दी। रजत शर्मा ने 19 गेंद पर 37 रन की पारी खेली। इस दाैरान दीपक जोशी एक छोर पर डटे रहे नाबाद शतक बनाते हुए टीम का स्कोर 219 रन तक पहुंचा दिया। हिसार डोमिनेटर की ओर से अनिल मलिक ने 31 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्लोबल टीम के बल्लेबाज अभिनव गोयल ने ताबड़तोड़ 17 गेंद पर 52 रन बनाए। अभिनव के पवेलियन लाैटने के बाद एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। हितेश ग्रोवर ने अपने चार ओवर में चार विकेट अपने नाम किए। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए दीपक जोशी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
वहीं, ओपन टेलेंट हंट बॉक्सिंग प्रोग्राम वन में साई के बॉक्सरों ने सात पदक जीते। कोच अमरजीत ने बताया कि सब जूनियर वर्ग में 57 किलोग्राम भारवर्ग में हर्षिता, 67 किलोग्राम भारवर्ग में सानवी ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। जूनियर वर्ग में 46 किलोग्राम भारवर्ग में तनवी ने स्वर्ण, 52 किलोग्राम भारवर्ग में राधिका, 60 किलोग्राम भारवर्ग में हर्षिता, 66 किलोग्राम भारवर्ग में खुशी ने रजत पदक पर कब्जा किया है।