फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Decision of All India Bishnoi Mahasabha- Kuldeep Bishnoi and Devendra Booria should resign

Hisar News: अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा का फैसला- कुलदीप बिश्नोई और देवेंद्र बूड़िया इस्तीफा दें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Decision of All India Bishnoi Mahasabha- Kuldeep Bishnoi and Devendra Booria should resign
बीकानेर  के नौखा ​स्थित  मुकाम में महापंचायतमें हिस्सा  लेते  संत व अन्य गणमान्य।
हिसार। अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा की बुधवार को मुक्तिधाम मुकाम में आयोजित महापंचायत में एलान किया गया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भगवानदास ही चुनाव अधिकारी होंगे। वे समय पर चुनाव कराएंगे। महापंचायत में यह भी फैसला लिया गया कि कुलदीप बिश्नोई संरक्षक तथा देवेंद्र बूड़िया प्रधान पद से इस्तीफा दें। संरक्षक पद तथा उसकी शक्तियां खत्म की जाएंगी। इसी साल अक्तूबर में लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत महासभा के चुनाव कराए जाएंगे। कुलदीप बिश्नोई खुद इस्तीफा देने के साथ हुकमाराम वाली कार्यकारिणी से भी इस्तीफा दिलाएं।
विज्ञापन

संत महंत भगवान दास की अध्यक्षता में आयोजित महापंचायत में बिश्नोई समाज के प्रबुद्ध लोगों ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने 8 दिसंबर 2024 को संरक्षक का पद छोड़ने का एलान किया था, लेकिन मुरादाबाद रजिस्ट्रार कार्यालय में लिखित में नहीं दिया। कुलदीप बिश्नोई महासभा के चुनाव कराना चाहते हैं तो पहले इस्तीफा लिखकर मुरादाबाद कार्यालय में दें। वहीं, देवेंद्र बूड़िया ने कुलदीप बिश्नोई को संरक्षक पद से हटाया था। इसके बाद कुलदीप बिश्नोई ने 21 में से 16 सदस्यों के हस्ताक्षर वाला शपथ पत्र रजिस्ट्रार कार्यालय में देकर दोबारा से संरक्षक बन गए। महापंचायत में साेनड़ी धाम के महंत डॉ. गोवर्धन राम, समराथल महंत स्वामी रामकिशन, महराना धोरा पंजाब के महंत मनोहरदास, जैसला धाम के महंत आचार्य भगीरथ दास, शहीद शैतानाराम गोशाला अध्यक्ष बलदेवानंद महाराज, जूनागढ़ से संत राजू महाराज, राजस्थान के पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई, नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल, सेवक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद धारणिया सहित अन्य शामिल हुए।
विज्ञापन

लाइव आकर देवेंद्र बोले- समाज जो फैसला करेगा मुझे मंजूर
देवेंद्र बूड़िया ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा कि समाज के लोगों ने कहा था कि वे इस महापंचायत में नहीं आए। इसके बाद मैंने फैसला लिया कि समाज के लोग जो भी निर्णय करेंगे मंजूर होगा। उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए महासभा पर 20 साल से आपातकाल लगाया हुआ है। आज समाज को मुक्त कर दो। आपने लिखा कि जीवन पर्यंत संरक्षक रहूंगा। मैं कहता हूं अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा को लोकतांत्रिक रहने दो। साधु-संतों के सानिध्य में होने वाले इस चुनाव को लोकतांत्रिक तरीके से होने दो। उन्होंने कहा कि मेरे साथ इन लोगों ने दिल्ली में जो किया मैं ही जानता हूं। यह व्यक्ति समाज के लिए बहुत गलत है। गुरु जंभेश्वर भगवान तुरंत न्याय करते हैं। पत्र लिखने से कोई सच्चा नहीं हो जाएगा। चौधरी भजनलाल ने इस समाज को कहां से कहां पहुंचाया था और उनके बेटे ने समाज को कितना नुकसान पहुंचाया है। मैं पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह से अनुरोध करता हूं कि हमारा 99 प्रतिशत समाज आपका फॉलोअर है। हमारे साथ न्याय कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed