फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dead body of youth found in bushes in Hisar, syringe in his hand, father said - life was lost in friendship

Hisar: झाड़ियों में मिला युवक का शव; हाथ में लगी थी सिरिंज, पिता बोला- दोस्ती में गई जान

Thu, 07 Dec 2023 06:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 07 Dec 2023 06:48 PM IST
सार

मृतक के भाई ने बताया कि आंबेडकर बस्ती और विकास नगर के कुछ एरिया में नशा खुलेआम बिकता है। इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। अमित के पिता रमेश ने बताया कि बेटे के दोस्तों ने उसकी जान ली है।

विज्ञापन
Dead body of youth found in bushes in Hisar, syringe in his hand, father said - life was lost in friendship
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिसार में नशे की ओवरडोज से सूर्यनगर की गली नंबर 22 में रहने वाले अमित (32) की मौत हो गई। वीरवार सुबह विकास नगर में झाड़ियों में उसका शव मिला। हाथ में सिरिंज लगी थी और खून बह रहा था। उसका मोबाइल फोन भी गायब है। सूचना मिलने पर परिजन और शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों का आरोप है कि पुलिस को पता होने के बाद भी नशा तस्करों पर कार्रवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन


रात 9:30 बजे हुई थी आखिरी बार बात
सूर्यनगर में रहने वाले विनित ने बताया कि भाई अमित रंग-रोगन का काम करता था। काफी समय से वह नशे का आदी था। बुधवार सुबह वह घर से निकला था। रात करीब 9:30 बजे भाई से बात हुई थी। भाई ने कहा था कि वह 15-20 मिनट में आ रहा है। उसके बाद भाई घर नहीं लौटा। कुछ देर बाद फिर से फोन किया तो फोन बंद आया। सुबह भाई की तलाश शुरू कर दी। एक परिचित गौरव ने फोन कर बताया कि विकास नगर में झाड़ियों में अमित का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचे तो अमित के हाथ में सिरिंज लगी थी और हाथ से खून बह रहा था। उसका मोबाइल फोन गायब था।
विज्ञापन


दोस्ती में गई बेटे की जान
मृतक के भाई ने बताया कि आंबेडकर बस्ती और विकास नगर के कुछ एरिया में नशा खुलेआम बिकता है। इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। अमित के पिता रमेश ने बताया कि बेटे के दोस्तों ने उसकी जान ली है। दोस्तों के कारण ही अमित को नशे की लत लगी। जब वह दोस्तों का फोन नहीं उठाता तो वे उसकी पत्नी के पास फोन कर उस पर दबाव बनाते। करीब 10 दिन पहले बेटे के दोस्तों को धमकाया भी था। बुधवार को भी उसके दोस्त उसको अपने साथ लेकर आए थे और उसे नशे की ओवरडोज दी, जिस कारण बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed