{"_id":"689636f75422b7a0900156bf","slug":"dc-visited-the-waterlogged-area-and-ordered-for-drainage-hisar-news-c-21-hsr1020-684363-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डीसी ने जलभराव क्षेत्र का दौरा कर निकासी के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डीसी ने जलभराव क्षेत्र का दौरा कर निकासी के दिए आदेश
Fri, 08 Aug 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
बास और नारनौंद के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते डीसी अनीश यादव। स्रोत : विभाग
हांसी -बास। नारनौंद उपमंडल के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का शुक्रवार को उपायुक्त अनीश यादव ने दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बिजली, सिंचाई, विकास एवं पंचायत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ प्रभावित गांवों में पहुंचकर किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उपायुक्त ने बास, मोहला, बड़छप्पर, पुट्टी, पेटवाड़, थुराना कुंभा, मेहंदा, ढाणी मेहंदा, गढ़ी सहित जिले के अन्य प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जल निकासी, बिजली आपूर्ति और अन्य जरूरी प्रबंधों के दिशा-निर्देश दिए। ढाणी मेहंदा गांव में तीन इलेक्ट्रिक पंप सेट स्थापित करने के आदेश दिए।
उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को जल्दी कनेक्शन दिलाने, हांसी और नारनौंद उपमंडल के एसडीएम को प्रभावित क्षेत्रों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र भेजने के निर्देश भी दिए। ढाणी मेहंदा में एसडीएम राजेश खोथ किसानों के साथ खेतों तक पहुंचे। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि शाम तक पंपसेट को स्थापित कर चालू करवाएं।
इस दौरान डीसी ने ग्रामीण और किसानों से संवाद किया। उन्होंने थुराना गांव में पेट्रोल पंप के पास पंप सेट लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नारनौंद उपमंडल के एसडीएम विकास यादव समेत दोनों उपमंडलों में कार्यकरत्त विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।