{"_id":"64aefdb6142221976a039455","slug":"dc-said-send-the-report-of-water-level-of-ghaggar-multipurpose-drain-daily-hisar-news-c-21-hsr1020-176455-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डीसी बोले-रोजाना घग्गर मल्टीपर्पज ड्रेन के जलस्तर की रिपोर्ट भेजो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डीसी बोले-रोजाना घग्गर मल्टीपर्पज ड्रेन के जलस्तर की रिपोर्ट भेजो
विज्ञापन
हिसार में नहरों का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी उत्तम सिंह।
हिसार। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बुधवार को नहरों, नालों ,ड्रेनों का दौरा कर बाढ़ नियंत्रण के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की। जल निकासी की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जन स्वास्थ्य, सिंचाई, राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने उपायुक्त को विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। डीसी ने हिसार-घग्गर मल्टीपर्पज ड्रेन को लेकर खास निगरानी के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि इस ड्रेन के जलस्तर की रिपोर्ट प्रतिदिन भेजी जाए।
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बुधवार को मुख्य ड्रेन, हिसार-घग्गर मल्टीपर्पज ड्रेन, पुठ्ठी-मुंढाल लिंक ड्रेन, जींद क्षेत्र से जिले में आने वाली सभी ड्रेनों सहित मैकेनिकल स्टोर, बालसमंद सब ब्रांच पंप हाउस, कैंट क्षेत्र स्थित 200 क्यूसेक सातरोड पंप हाउस का निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रेनों, तालाबों, प्राकृतिक वाटर चैनलों की सफाई के कार्यों को निरंतर जारी रखें। ड्रेनों की सफाई का कार्य क्रेन एवं मनरेगा के तहत जल्द पूरा करवाएं। ड्रेन व नहरों के तटबंधों की मजबूती पर फोकस किया जाए। बाढ़ संभावित फसल क्षेत्रों में जल निकासी के लिए मोटर, पंप सेट, इंजन, मिट्टी के कट्टे, पोर्टेबल पंप की व्यवस्था सुनिश्चित करें। सभी अंडरपास से पानी की निकासी के लिए अतिरिक्त पंपिंग सेट लगाने का प्रबंध करें। पंपिंग के स्थानों पर बिजली के कनेक्शन लिए जाएं। इस अवसर एसडीएम हिसार जयवीर यादव, एसडीएम नारनौंद विकास यादव, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता विमल कुमार बिश्नोई, जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी, तहसीलदार शालिनी लाठर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
हिसार-दिल्ली ट्रेन सेवा 13 जुलाई तक बंद
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसारदिल्ली-हिसार, हिसार-रेवाड़ी, रेवाडी-हिसार, हिसार-दिल्ली ट्रेन बुधवार को बंद रही। हिसार-दिल्ली ट्रेन सेवा वीरवार 13 जुलाई को बंद रहेगी। उधना-हिसार साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 19 से 26 जुलाई तक रद्द रहेगी। हिसार-उधना साप्ताहिक एक्सप्रेस 20 से 27 जुलाई तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
पिहोवा तक ही दौड़ रहीं रोडवेज बसें
हिसार से चंडीगढ़ की ओर जाने वाली सभी 17 बसों को अभी पिहोवा तक ही चलाया जा रहा है। रोडवेज ड्यूटी इंस्पेक्टर प्रेम किरण ने बताया कि अभी रूट क्लीयर नहीं होने के कारण रोडवेज बसों को आगे नहीं भेजा जा रहा है। मुख्यालय से अनुमति के बाद बसों को चंडीगढ़ तक बहाल किया जाएगा। रोडवेज बसों को लेकर अधिकारियों के साथ लगातार फीडबैक लिया जा रहा है।
दो कंट्रोल रूम बनाए
फोटो :
बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन ने दो कंट्रोल रूम बनाए हैं। इसमें एक कंट्रोल रूम मेयर के कैंप ऑफिस व दूसरा लघु सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय के पास बनाया गया है। फिलहाल इन केंद्रों पर कोई सूचना नहीं आ रही। मेयर कैंप ऑफिस के लिए 01662-271007 और लघु सचिवालय में बने कंट्रोल रूम के लिए 01662-231137 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। कुछ लोग मजे लेने के लिए इन नंबरों पर फोन कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने फोन कर पूछा मैंने तो जांचने के लिए फोन किया है कि नंबर चल रहा है या नहीं।