फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Daytime temperature in the state dropped by up to 9 degrees after the rain.

Hisar News: बारिश के बाद प्रदेश में 9 डिग्री तक गिरा दिन का तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Daytime temperature in the state dropped by up to 9 degrees after the rain.
हिसार। पिछले 24 घंटे में आंधी- बारिश के कारण पूरे प्रदेश के तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश में वीरवार को 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। दिन के तापमान में 3 से 9 डिग्री तथा रात के तापमान में 3 से 7 सेल्सियस की गिरावट आई है। पूरे प्रदेश का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 15 जून तक मौसम ऐसा रहेगा जिसमें बादलवाही के चलते तापमान में गिरावट रहेगी। इस दौरान आंधी और बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जून महीने में तीसरा पश्चिम विक्षोभ 10 जून की रात सक्रिय हुआ था जिसके चलते 10 व 11 जून को प्रदेश के 14 जिलों में बारिश हुई। हिसार, सिरसा, भिवानी, करनाल, जींद, गुरुग्राम, सोनीपत, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़,कैथल, करनाल, हांसी, यमुनानगर, मेवात और रोहतक में बारिश हुई। जून महीने में सामान्य तौर पर प्रदेश में 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहता है।
विज्ञापन

जिला--- बारिश--- अधिकतम तापमान--- गिरावट ्र
हिसार -2.2--35.7--- 4.5
करनाल 29.8 --30.8---4.8
भिवानी 0.5---34.5--3.5
महेंद्रगढ़- 11.0---37.0---6.0
चरखी-दादरी 00-- 34.9--3.5
गुरुग्राम 8.0 -- 32.6--4.2
जींद 32.0--30.9--7.2
रोहतक 1.6-- 35.6--8.9

-----------------
आंधी और बारिश ने बरपाया कहर
हिसार। आंधी व बारिश से जिले में 487 बिजली खंभे गिर गए। बिजली निगम के 44 ट्रांसफार्मर जमीन पर आ गिरे। दो गोशालाओं के शेड हवा में उखड़ गए। तेज आंधी के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ। गांव धीरणवास में बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त होने के चलते शुक्रवार को तीसरे दिन भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी तो ग्रामीणों ने हिसार- बालसमंद रोड जाम कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद में 1381 बिजली के पोल व 45 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें टोहाना में सबसे ज्यादा 946 पोल, रतिया में 185 पोल, 20 ट्रांसफार्मर व फतेहाबाद में 250 पोल, 25 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए है। फतेहाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में 150 पेड़ के टूटकर गिर गए। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 19 घंटों तक बिजली गुल रही। गांव अमानी में 10 फीट ऊंची दीवार गिरने से पीजीटी शिक्षक सेशीराम की कार क्षतिग्रस्त हो गई। टोहाना की सतगुर राइस मिल में शेड उड़ गया और आनंद राइस मिल में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed