फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Day and night temperatures are above normal, western disturbance will be active from tonight

Hisar News: दिन व रात का तापमान सामान्य से ऊपर, आज रात से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Day and night temperatures are above normal, western disturbance will be active from tonight
हिसार। लगातार दो दिनों से मौसम साफ रहने के कारण दिन व रात के तापमान सामान्य के ऊपर पहुंच गए हैं। इस कारण से लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड से काफी राहत मिली है। हालांकि 21 जनवरी की रात एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो विक्षोभ के असर से प्रदेश के दक्षिणी व पूर्वी जिलों में ही बारिश की ज्यादा गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में लगातार मौसम शुष्क और साफ़ बना हुआ है। लगातार पश्चिमी हवाओं के चलने से कोहरे की चादर धीरे-धीरे कम होने लगी है और वातावरण में नमी में भी कमी हुई है। साथ ही सुबह से शाम तक चमकदार धूप खिली रहने से प्रदेश में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। ठंड के तेवर भी ढीले पड़ गए हैं। सोमवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह सामान्य से 4.3 डिग्री ऊपर पहुंच गया। वहीं, प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री की वृद्धि हुई और यह सामान्य से 3.6 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 21 जनवरी की रात एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होगा, जिससे एक कमजोर कम दबाव का क्षेत्र पूर्वी राजस्थान पर बनने बनेगा। इसके असर से हरियाणा व एनसीआर के दक्षिणी और कुछ पूर्वी हिस्सों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, झज्जर सोनीपत व एनसीआर सहित दिल्ली में 22 व 23 जनवरी को आंशिक असर देखने को मिलेगा। इन जिलों के 30 से 40 प्रतिशत हिस्सों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी ही देखने को मिलेगी, जबकि मध्य जिलों में कही-कही बिखराव वाली बूंदाबांदी की ही संभावना बन रही है। भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी किया है। 23 जनवरी के बाद एक बार फिर से बर्फीली हवाओं से तापमान में गिरावट, कोहरा, शीतलहर और शीत दिवस की स्थिति की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed