फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Daughters shout in Lado Panchayat, age of marriage will also be beyond 21 in 21st century

लाडो पंचायत में बेटियों की हुंकार, 21वीं सदी में शादी की उम्र भी होगी 21 पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Daughters shout in Lado Panchayat, age of marriage will also be beyond 21 in 21st century
हिसार। जिले के गांव नलवा में शनिवार को देश की पहली लाडो पंचायत हुई। इसमें बेटियों ने हुंकार भरते हुए कहा कि 21वीं सदी में शादी की उम्र भी 21 पार ही हो। इस दौरान सरकार से संवैधानिक तौर पर लड़कियों की शादी की उम्र 18 से 21 साल करने की मांग करते हुए बदलाव की बात कही।
विज्ञापन

लाडो पंचायत का आयोजन सेल्फी विद डॉटर के फांउडर सुनील जागलान ने करवाया। पंचायत में 11 सदस्यीय कमेटी ने कई प्रस्ताव पास किए। इनमें कम उम्र में शादी करने पर लड़की के माता-पिता व शादी में शामिल होने वालों पर पांच लाख का जुर्माना लगाने और 3 साल की जेल का प्रावधान हो। पंचायत में मेवात, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, बिहार व चंडीगढ़ से आई लड़कियों ने हिस्सा लिया। पंचायत में ड्रॉ के माध्यम से कुमारी पूजा को पंचायत का अध्यक्ष बनाया गया। सचिव के तौर पर सुनील जागलान ने हिस्सेदारी निभाई।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश की 16 वर्षीय ऋषिदा ने कहा कि हम लड़कियों को पढ़ने-लिखने का बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। हमारे अधिकार लड़कों से कम नहीं होने चाहिए। दिल्ली कोर्ट में वकालत कर रही शिवालिका ने कहा कि संवैधानिक तौर पर सरकार आसानी से बदलाव कर लड़कियों की शादी की उम्र 18 से 21 कर सकती है, जिसके लिए सरकार को अब समय नहीं लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेवात की अंजुम ने कहा कि देश को एक तरक्की शील राष्ट्र बनाने के लिए लड़कियों को बराबर के अधिकार मिलने जरूरी है। हिसार की 17 साल की जिया ने कहा कि सरकार लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल करने में क्यों देर कर रही है। हर दिन 18 की उम्र में शादी होने के कारण हजारों बेटियों के सपने टूट रहे हैं। नलवा की नीरज ने बताया कि किस प्रकार एक प्रतिभाशाली विद्यार्थी होते हुए भी 15 साल की उम्र में उसकी शादी कर दी गई। 17 साल की उम्र में न चाहते हुए एक बच्चे की मां बनना पड़ा। आज मैं बुरे स्वास्थ्य से जूझ रही हूं। मोहाली की रितु ने कहा कि शारीरिक व मानसिक रूप से तैयार न होने का बाद लड़की की शादी करवाकर उसका शारीरिक व मानसिक शोषण किया जा रहा है। इसके बावजूद सरकार ने चुप्पी साध रखी है।

बिहार से आई अंजलि ने कहा कि हमारे प्रदेश की हजारों बेटियों को कम उम्र में शादी करके हरियाणा समेत दूसरे प्रदेशों में बेचा जाता है। सुनील जागलान ने कहा कि बेटियां अपने ही देश के संविधान में बंधी होने के कारण उस आजादी से महरूम है। सरकार को बाल विवाह रोकने के लिए शादी का प्रमाण पत्र अनिवार्य कर देना चाहिए। इस दौरान कई स्कूल की छात्राओं ने पंचायत की कार्यवाही देखी। मेवात और दूसरी जगहों से आई सेल्फी विद डॉटर की टीम ने पूरी व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed