{"_id":"6894fe890470d2cf180ba161","slug":"datas-team-defeated-masudpur-in-kabaddi-hisar-news-c-21-hsr1005-683217-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कबड्डी में डाटा की टीम ने मसुदपुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कबड्डी में डाटा की टीम ने मसुदपुर को हराया
Fri, 08 Aug 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
हांसी। नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव डाटा में कबड्डी के मैच करवा कर युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित कर। उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान डाटा की टीम ने मसुदपुर को हराकर जीत हासिल की।
नशा मुक्ति टीम इंचार्ज एएसआई दीपक कुमार ने बताया कि कबड्डी के सभी मुकाबले काफी रोमांचक हुए। उन्होंने ने प्रतियोगिता के दौरान ग्रामीणों, युवाओं और खिलाड़ियों को नशे के दुष्परिणामों, यातायात नियमों, और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। नाबालिगों को वाहन न चलाने के लिए प्रेरित किया। नशा बेचने वालों के खिलाफ सूचना देने हेतु लोगों को प्रोत्साहित किया। अंत में सभी युवाओं ने नशे के खिलाफ जागरूक रहने और समाज को जागरूक करने की शपथ ली। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को पुलिस ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और सभी खिलाड़ियों को रिफ्रेश मेंट भी प्रदान की गई।