फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dance in Youth Festival

रसिया व हरियाणवी ग्रुप डांस में युवाओं ने दिखाई हरियाणा की संस्कृति

Thu, 08 Oct 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Thu, 08 Oct 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Dance in Youth Festival

गांव भिवानी रोहिला स्थित महारानी लक्ष्मी बाई कॉलेज में चल रहे कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के जोनल स्तरीय यूथ फेस्टिवल का बुधवार को समापन हुआ।

विज्ञापन


समापन समारोह में हिसार रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार राव व बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। आखिरी दिन विद्यार्थियों ने सोलो डांस, रसिया डांस व हरियाणवी ग्रुप डांस की प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन


सोलो डांस में पेश की हरियाणवीं संस्कृति
टीम 7 ने कैसे पाणी भरण न जाएं छेड़े नंद का लाला, टीम 2 ने होरी फाल्गन खेल रही बलम जी के आंगन मं, टीम 55 ने कैसे कैसे फहराई चुनरिया, टीम 25 ने हाय मैं कूकर सुनाऊं अपने दिल का हाल आदि गीतों पर रसिया डांस प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम 32 ने मोहे अबके गेहूंआ रंग की ल्या दे चुनरी, टीम 1 ने सोने बरगा रूप तेरा छम-छम, टीम नंबर 35 की लड़कियों ने हाथ जोड़ अर्ज करूं सूं सुण ननद के भाई जबकि लड़कों ने काढ लई जान छोरी न, इस ढाला नजर मिलाई गीत पर डांस किया।

टीम नंबर 74 के लड़कों ने के बुझोगा हाल र छोरो उठन लागी झाल गीत पर डांस किया। टीम 39 की लड़कियों ने सोने की घड़वा दे तागड़ी, लड़कों ने छोरी म्हारी गाल मैं, टीम 77 की लड़कियों ने कोठे चढ़ ललकारू व लड़कों ने छोरा मैं हरियाणवी गीत पर डांस करते हुए खूब वाहवाही लूटी।

सोने की घड़वा दे तागड़ी गीत पर हुई चार प्रस्तुतियां  
कार्यक्रम में सोने की घड़वा दे तागड़ी गीत पर करीब चार सोलो डांस परफॉर्मेंस हुई। हर बार अलग-अलग कॉलेज की टीम ने इस गीत पर प्रस्तुति देकर निर्णायक मंडल का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।

टीम नंबर 45 ने मेरे रूप का ढिंढोरा सारे छोरे न मारेगा, टीम नंबर 74 ने मत छेड़ बलम मेरी चुंदड़ी न हो ज्यागी तकरार, टीम नंबर 2 ने सारे छोरां न मारेगा, हरियाणे का घाघरा आदि गीतों पर एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। बीच में हुई समूह प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

थ्री-स्टाइल में किया मेहमानों का स्वागत
महारानी लक्ष्मी बाई कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपने मुख्य मेहमान आईजी अनिल राव व अभिनेता यशपाल शर्मा का थ्री-स्टाइल में स्वागत किया। छात्राओं ने एनएसएस, हरियाणवीं व पंजाबी परिधान पहनकर हरियाणवी व पंजाबी गीतों के जरिये स्वागत डांस किया।

वहीं दो छात्राओं को महारानी लक्ष्मी बाई की वेशभूषा पहनाकर मेहमानों के आगे-आगे चलाया गया। इस दृश्य को देखकर दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाई।

अब तो व्हाट्सएप पर ही ज्ञान मिल जाता है: आईजी
समारोह को संबोधित करते हुए आईजी अनिल राव ने युवाओं से कहा कि सपने जरूर देखो, मगर उन्हें हकीकत में भी बदलो। सपना सच करने के लिए दम लगाकर मेहनत करो। राव ने कहा कि हमारे समय में तो कोई चीज क्लीयर करने वाला भी नहीं मिलता था, मगर आजकल तो व्हाट्सएप पर ही ज्ञान मिल जाता है।


आईजी ने जनता से अपील भी की कि आधी दुनिया सड़कों पर रहती है। रात को 9 बजे अब रात नहीं होती बल्कि दिन निकलता है। इसलिए दुर्घटनाएं भी बहुत हो रही है, ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों की मदद करें, और अगर पुलिस सड़क दुर्घटना में गवाह बनाने या उलझाने का प्रयास करे, तो सीधा मुझसे संपर्क करो।

छोरियो पढ़ ल्यो बनड़े आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा : डॉ. शमीम
कॉलेज की संरक्षिका डॉ. शमीम शर्मा ने जब अपने धन्यवाद भाषण में छात्राओं से ठेठ हरियाणवी लहजे में कहा कि छोरियों पढ़ ल्यो बनड़े आगे हाथ नहीं फैलाणा पड़ेगा, तो पूरे पंडाल में ठहाके गूंजने लगे।

डॉ. शमीम ने कहा कि अब लड़कियों को गीतों में भी दामन, तागड़ी की बजाय लैपटॉप, इंटरनेट मांगना चाहिए और पढ़-लिखकर काबिल बनना चाहिए ताकि पति के आगे हाथ ना फैलाने पड़े। उन्होंने कहा कि बालसमंद क्षेत्र की सभी 12वीं पास छात्राओं ऊंची शिक्षा दिलवाना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है।

ये रहे उपस्थित
अभिनेता यशपाल शर्मा के बड़े भाई घनश्याम शर्मा व अन्य परिजनों सहित कॉलेज के चेयरमैन भारत भूषण प्रधान, प्रिंसिपल डॉ. नीलम प्रभा, मंच संचालक अल्पना सुहासिनी, विशाल शर्मा सहित अनेक कॉलेज के प्राचार्य व शिक्षाविद उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed