फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   d.e.n college

डीएन कॉलेज को मिली ओवरऑल ट्रॉफी, कॉलेज में जश्न मनाते समय झगड़ा, दो छात्रों के सिर फूटे

Tue, 19 Nov 2019 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
d.e.n college
गुजवि में हुए युवा महोत्सव में एक प्रस्तुति के विवाद को सुलझाने के बाद ओवरऑल ट्रॉफी सोमवार को डीएन कॉलेज को दी गई। विश्वविद्यालय में चल रही अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती चैंपियनशिप के समापन अवसर पर डीएन कॉलेज के शिक्षकों और विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। ट्रॉफी लेने के बाद विद्यार्थी कॉलेज में पहुंचे और हॉल में स्पीकर पर गाने चलाकर जश्न मनाने लगे। इस बीच कुछ विद्यार्थियों ने जातिसूचक गाना चलाने को कहा। इसका विरोध किया गया तो विवाद बढ़ गया और विद्यार्थी कक्षाओं में लगे बैंच से रॉड उखाड़ लाए। झगड़े में दो विद्यार्थियों के सिर में चोट लगी है, वहीं एक अन्य भी घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में ले जाया गया। मामले की जानकारी शहर थाना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

जातिसूचक गाना बजाने की जिद को लेकर हुआ था झगड़ा
जानकारी के अनुसार गुजवि में हुए यूथ फेस्टिवल में डीएन कॉलेज प्रथम स्थान पर रहा। सोमवार को डीएन कॉलेज के छात्र यूनिवर्सिटी से ट्रॉफी लेकर कॉलेज आए थे। कॉलेज के अंदर बने हॉल में स्पीकर पर गीत-संगीत बजाकर खुशी जताते वक्त कुछ छात्रों ने जातिसूचक गाने बजाने की जिद की। इस पर वहां मौजूद अन्य छात्रों ने उनका विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और झगड़े तक की नौबत आ गई। इस बीच कुछ छात्रों ने वहां पर मौजूद बेंच की लोहे की रॉड को तोड़कर दो छात्रों के सिर पर दे मारी। वहीं बीच-बचाव करने आए एक अन्य छात्र को भी चोटें आईं। झगड़े में फतेहाबाद जिले के नहला गांव निवासी अनूप, संदीप और मोनू घायल हुए हैं।
विज्ञापन

डीएन कॉलेज में एक दिन में दो झगड़े
हॉल में हुई घटना के करीब आधे घंटे बाद कॉलेज के बाहर ही मेन गेट के पास कुछ छात्रों ने एक युवक पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। वहां पर मौजूद अन्य छात्रों ने घायल छात्र को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद छात्रों ने बताया कि घायल नारनौंद निवासी नवीन नवीन प्राइवेट कोचिंग सेंटर में एचएससी की तैयारी करता है। सोमवार दोपहर को वह अपने भाई से मिलने के लिए डीएन कॉलेज की तरफ गया था। जहां पर कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप डांस की ट्रॉफी भी डीएन कॉलेज को
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में सात से नौ नवंबर तक हुए विश्वविद्यालय के नौवें युवा समारोह की ओवरऑल ट्रॉफी के साथ ग्रुप डांस जनरल की प्रथम स्थान की द्वितीय स्थान की ट्रॉफी भी डीएन कॉलेज को दी गई। यूटीडी प्रथम स्थान पर रही। नृत्य स्पर्धा की इस जीत के साथ ही चैंपियन ट्रॉफी भी डीएन ने जीती। वहीं, ओवरऑल चैंपियन की द्वितीय स्थान की ट्रॉफी गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के नाम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed