फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cyclothon 2.0 against drug abuse will start from Hisar on 5th April

Hisar News: नशे के खिलाफ साइक्लोथॉन 2.0 की शुरुआत हिसार से 5 अप्रैल को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Cyclothon 2.0 against drug abuse will start from Hisar on 5th April
हिसार। प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान साइक्लोथॉन 2.0 की शुरुआत 5 अप्रैल को हिसार जिले से होगी। साइक्लोथॉन रैली प्रदेश के सभी 22 जिलों में जाएगी। 27 अप्रैल को रैली के साथ समापन सिरसा जिला में होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रैली के शुभारंभ व समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। रैली का उद्देश्य युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करना है।
विज्ञापन

रैली में भाग लेने के लिए हरियाणा उदय पोर्टल पर करा सकते हैं पंजीकरण
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत उपायुक्त अनीश यादव ने साइक्लोथॉन रैली के रूट पर मंथन किया। साइक्लोथॉन रैली हिसार शहर से शुरू होकर लाडवा, सुल्तानपुर, उमरा, तोशाम, बापौड़ा होते हुए भिवानी में प्रवेश करेगी। रैली में भाग लेने के लिए हरियाणा उदय पोर्टल पर पंजीकरण किया जा सकता हैं। रैली में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भाग लेंगे। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसभाएं आयोजित कर नशे के दुष्प्रभाव और उससे बचाव के उपाय बताए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तरफ से हांसी के एसडीएम राजेश खोथ को नोडल अधिकारी बनाया गया हैं। अभियान के माध्यम से जनता को संदेश दिया जाएगा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज को खोखला कर देता है। इसलिए सभी नागरिकों को इसके खिलाफ एकजुट होकर लड़ना चाहिए। अभियान में प्रतिभागी पोस्टर, बैनर और स्लोगन के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि रैली के मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। पुलिस विभाग की टीम रैली की सुरक्षा में तैनात रहेगी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम भी एंबुलेंस और प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ मौजूद रहेगी। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और समाज में नशा मुक्त वातावरण तैयार करना है। बैठक में बरवाला एसडीएम डॉ. वेदप्रकाश बेनीवाल, हांसी एसडीएम राजेश खोथ, सीटीएम हरिराम, जिला राजस्व अधिकारी विजय कुमार यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed