फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cybercrime police station took the accused to Delhi in the fraud case of Rs 35.5 lakh

35.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में आरोपियों को दिल्ली लेकर गई साइबर क्राइम थाना पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Cybercrime police station took the accused to Delhi in the fraud case of Rs 35.5 lakh
हिसार। साइबर क्राइम थाना पुलिस के हत्थे चढ़े 35.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले के दोनों आरोपियों को साइबर क्राइम थाना पुलिस जांच के लिए दिल्ली लेकर गई है। दोनों आरोपियों का मंगलवार को रिमांड खत्म होगा। उन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें थाना प्रबंधक निरीक्षक राजपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने नोएडा के सेक्टर-2 में दबिश देकर शुक्रवार को यूपी के कानपुर के सैनिक नगर अहिरवां निवासी छोटेलाल उर्फ राज चौहान व यूपी के फिरोजाबाद के किशननगर के अनुमेंद्र प्रताप पचौरी को गिरफ्तार किया था। दोनों को अदालत में पेश कर तीन-तीन दिन का रिमांड हासिल किया था। मामले के संबंध में 15 जुलाई को फतेहाबाद के गांव हसंगा निवासी छबीला राम की शिकायत पर चार नामजद सहित 25 अन्य के खिलाफ 35 लाख 55 हजार 800 रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। पुलिस को दी शिकायत में छबीला राम ने बताया था कि वह भूथनकलां में को-ऑपरेटिव सोसायटी में नौकरी करता है। बीर सिंह व प्रमोद कुमार ने स्वयं को इंडिया फर्स्ट इंश्योरेंस कंपनी का एजेंट बताते हुए उससे साढ़े 35 लाख रुपये ठग लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed