फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cyber ??thug withdraws 40 thousand rupees from property dealer's account, case registered

साइबर ठग ने प्रॉपर्टी डीलर के खाते से निकाले 40 हजार रुपये, मामला दर्ज

Fri, 03 Jul 2020 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Cyber ??thug withdraws 40 thousand rupees from property dealer's account, case registered
साइबर ठग ने शहर के एक प्रॉपर्टी डीलर को ठगी का शिकार बनाया। साइबर ठग ने प्रॉपर्टी डीलर के बचत खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। अनाज मंडी पुलिस चौकी ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में सेक्टर 9-11 निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। उसका सेक्टर-14 स्थित केनरा बैंक में बचत खाता है। बुधवार सुबह उसके मोबाइल पर दस हजार रुपये कटने का मैसेज आया था। इसके बाद देखते-देखते दस-दस हजार रुपये कटने के तीन मैसेज और आ गए। ऐसे करके उसके खाते से किसी ने 40 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस बारे में पता करने के लिए वह बैंक में गया तो बैंक अधिकारियों ने बताया कि रुपये हिसार के ही यूनियन बैंक के एटीएम से निकाले गए हैं। प्रदीप ने बताया कि उसका एटीएम उसके पास ही है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल कुलदीप ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed