फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Curiosity finds answers in the library and research takes the first step: Vice Chancellor

पुस्तकालय में जिज्ञासा उत्तर पाती है और शोध पहला कदम रखता है : कुलपति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Curiosity finds answers in the library and research takes the first step: Vice Chancellor
जीजेयू में रिफ्रेशर कोर्स के प्रतिभागियों के साथ कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई एवं अन्य अतिथिगण
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा है कि पुस्तकालय केवल पुस्तकों से भरा कमरा नहीं, बल्कि यह किसी भी शिक्षण संस्थान का हृदय होता है। पुस्तकालय एक ऐसा स्थान है, जहां जिज्ञासा अपने उत्तर पाती है और शोध अपना पहला कदम रखता है। पुस्तकालय में विद्यार्थी विचारक और समस्या-समाधानकर्ता बनते हैं। किसी भी अच्छे शिक्षण संस्थान के लिए केवल कक्षाएं और प्रयोगशालाएं ही नहीं, बल्कि एक अच्छा पुस्तकालय भी जरूरी है। कुलपति विश्वविद्यालय में लाइब्रेरी ऑटोमेशन एंड डिजिटलाइजेशन विषय पर शुरू हुए दो सप्ताह के रिफ्रेशर कोर्स के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में विद्यार्थी एक क्लिक से जर्नल और शोध पत्र एक्सेस करना चाहते हैं। इसलिए पुस्तकालय को समय के साथ बदलना होगा। कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली के डॉ. राजेश सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएमटीटीसी की निदेशिका प्रो. सुनीता रानी ने की।
विज्ञापन


डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि शोध व शिक्षण में पुस्तकालयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि पुस्तकालय पेशेवर किस प्रकार शोध व शैक्षणिक गतिविधियों में अपना योगदान देकर विशेषकर शोध को बढ़ावा दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. सुनीता रानी ने कहा कि वर्तमान तकनीकी युग में पुस्तकालय पेशेवरों की भूमिका और अधिक चुनौतीपूर्ण व महत्वपूर्ण हो गई है। पुस्तकालय राष्ट्र निर्माण की नींव होते हैं। पुस्तकालय ही विद्यार्थियों के कौशल को निखारकर उनको एक महान व उपयोगी नागरिक बनाने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नरेंद्र कुमार ने कार्यक्रम की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा बताया कि इस कोर्स में 25 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed