फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   cultural program, Sapna Chaudhray, folk artist, Ladwa Goshla, Hisar

लाडवा में जुटे प्रदेश भर के 250 से ज्यादा कलाकार, हुआ सम्मान

Sat, 26 Nov 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 26 Nov 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
cultural program, Sapna Chaudhray, folk artist, Ladwa Goshla, Hisar
हिसार। लाडवा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची डांसर सपना - फोटो : bureau

किसान धाम श्री लाडवा गोशाला लाडवा में शुक्रवार को हरियाणा संस्कृति रक्षा सम्मान समारोह में राज्य भर से आए कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया। इस दौरान प्रदेश भर से आए करीब 250 कलाकारों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

गोशाला के साथ लगते मैदान में आयोजित समारोह में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां पेश कर लोगों को अंत तक बांधे रखा। इस दौरान रक्तदान शिविर और भंडारे का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में गोशाला के संस्थापक स्व. बलराज सिंह की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि योगेश बिदानी उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने की। आईजी ओपी सिंह व ज्योतिषाचार्य महेश योगी बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे। समारोह में कई मशहूर हरियाणवी कलाकारों ने मंच से अपने जलवे भी बिखेरे। अतिथियों का स्वागत गोशाला के प्रधान आनंद राज आनंद ने किया। प्रधान आनंदराज ने बताया कि उनका लक्ष्य हरियाणवी संस्कृति और गोशालाओं का प्रचार प्रसार करना है। इस मौके पर महाराज दशरथ गिरी, सेठ महावीर प्रसाद, डॉ. कमल जीत, सतीश पेंटर सिवानी, गुलशन भ्याना, रोहताश लबरू, पवन सागर, महेंद्र पारता, विरेंद्र पूनियां, दिनेश गोयल सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


आईजी ने किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान मशहूर कलाकार डांसर सपना, राजू पंजाबी, राममेहर महला, एमडी, केडी, अन्नू काद्यान, राज मावर, राजबाला नागर, अनामिका बावा, अजय हुड्डा, रामकेश जीवनपुरिया, पूजा हुड्डा, बिंद्र दिनोदिया सहित 250 कलाकारों को आयोजन कमेटी की तरफ से हिसार से आए आईजी ओपी सिंह, किसान नेता गुरनाम सिंह, ज्योतिषाचार्य महेश योगी, डॉ. योगेश बिंदानी, प्रधान आनंद राज ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलाकारों का छलका दर्द
समारोह में आए कलाकारों का सरकार की तरफ से देश की कई राज्यों में प्रादेशिक कलाकारों को दिए जाने वाली सहायता हरियाणा में नहीं दिए जाने पर दर्द छलका। भरी सभा में उन्होंने सरकार की उपेक्षा का जिक्र किया साथ ही लाडवा गौशाला की कला और कलाकारों के प्रति इस उदारता की सराहना भी की।

कलाकारों ने बांधा समा
मशहूर कलाकार राममेहर महला ने आने वाले नए गीत पर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसी बीच जब मशहूर कलाकार एमडी और केडी स्टेज पर पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए लोगों का हजूम उमड़ पड़ा और लोग जगह छोड़कर खड़े हो गए। स्टेज से जब मशहूर कलाकार सपना के पहुंचने की सूचना मिली तो पूरा माहौल ही बदल गया।


डांसर सपना पर बोतल फेंकी
मशहूर डांसर सपना के स्टेज पर नए गाने तू चीज लाजवाब तेरा होया ना हिसाब पर अपना डांस शुरू किया तो 2 बार भीड़ में किसी ने उन पर पानी की खाली बोतल फेंक दी, जिसके बाद सपना के डांस को बीच में ही रोककर समाप्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed