फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cultural presentations added colour to the event, honouring women power.

महिलाओं की प्रगति से मजबूत हो रहा देश व समाज : रणबीर गंगवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Cultural presentations added colour to the event, honouring women power.
हिसार। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को फिरोजा-ए-शहर क्लब की ओर से जाट धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री रणवीर सिंह गंगवा की पत्नी अंगूरी देवी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज और देश के विकास में योगदान दे रही हैं। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जाट कॉलेज की गोल्ड मेडल विजेता फुटबॉल टीम की खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बरवाला की सुदेश चहल, आठ वर्षीय अवनी चौधरी, सुनीता देवी को सोलर प्लांट क्षेत्र में कार्य के लिए सम्मान मिला। हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट व्यवसाय से जुड़ीं शीतल बंसल और डेयरी स्थापित कर पहचान बनाने वाली राजबाला गावड़ को भी सम्मानित किया गया। वीरांगना ग्रुप और सोनिया चहल को भी सम्मानित किया गया। इस माैके पर सरोज बेनीवाल, निर्मल पूनिया, डॉ. सत्या सावंत, पंकज संधीर, प्रज्ञा कौशिक, राज रानी मल्हान, अर्चना सुहासिनी, उर्मिल, पूनम उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed