फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   crushing session starts in jind sugar mill

जींद चीनी मिल का पिराई सत्र शुरू

Thu, 28 Nov 2013 07:46 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Thu, 28 Nov 2013 07:46 PM IST
विज्ञापन
crushing session starts in jind sugar mill
जींद सहकारी चीनी मिल का 29वां पिराई सत्र वीरवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शुरू हुआ। सहकारी चीनी मिल के अध्यक्ष एवं उपायुक्त राजीव रतन नेे गन्ना उठाने की मशीन का बटन दबा कर पिराई सत्र का शुभारंभ किया।
विज्ञापन



इस मौके पर मिल मंदिर के पुजारी अनिल व राजेश ने मंत्र पढ़े और पिराई सत्र निर्विघभन चलने के लिए आराधना की। उपायुक्त ने पिराई सत्र के शुभारंभ के मौके पर मिल परिसर में सबसे पहले राजपुरा गन्ना खरीद केंद्र से ट्रक लेकर आए चालक जोगेन्द्र सिंह और ईंटलकलां गांव से आए उमेद सिंह को 101-101 रुपये की नकद राशि और चादर देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन



इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को अगेती किस्म के गन्ने के भाव 300 रुपये, मध्यम के 295 रुपये और पछेती किस्त के 290 रुपये प्रति क्विंटल दिए जा रहे हैं, जो पूरे भारत में सर्वाधिक है। उन्हाेंने किसानों को सलाह दी कि यह मिल किसानाें की भलाई के लिए चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए किसानों को गन्ना क्षेत्र को बढ़ाना चाहिए। मिल के अध्यक्ष एवं उपायुक्त राजीव रतन ने सहकारी चीनी मिल कर्मियों को प्रेरित करते हुए कहा कि चूंकि यह मिल किसानों की अपनी मिल है, किसान के हित को प्राथमिकता देना प्रत्येक मिल कर्मी का प्रथम कर्तव्य होना चाहिए।


उन्होंने कहा कि इस पिराई सत्र में मिल के कर्मी सहभागिता की एक मिसाल कायम करेंगे और किसी भी किसान की कोई शिकायत नहीं रहने देंगे। उन्हाेंनेे किसानों को सलाह दी कि वे गन्ने को साफ-सुथरा करके मिल में पिराई के लिए लाएं। इस वर्ष मिल द्वारा 24 लाख क्विंटल से अधिक गन्ने की पिराई कर 2.22 लाख क्विंटल चीनी तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इस वर्ष मिल के गन्ना क्षेत्र में बढ़ोतरी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed