फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   crop promotion

सूरजमुखी नहीं, चने और मूंग की फसल बचाएगी प्रदेश का भूजल: डॉ. लाठर

Mon, 19 Aug 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
crop promotion
चना
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (आईसीएआर) नई दिल्ली के पूर्व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र सिंह लाठर ने आरोप लगाया है कि मक्का फसल योजना की नाकामयाबी के बाद हरियाणा सरकार अब सूरजमुखी की फसल को प्रोत्साहन करने की तैयारी कर रही है जिसका कोई औचित्य नहीं है। डॉ. लाठर के मुताबिक बहुराष्ट्रीय बीज कंपनियों से महंगे भाव सूरजमुखी के बीज खरीद कर किसानों को मुफ्त बांटे जाएंगे, जिसमें किसानों का भला होने की कोई गुंजाइश नजर नहीं आती।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सूरजमुखी भूजल बचाने वाली फसल नहीं हैं। प्रदेश में फसल की बिजाई फरवरी-मार्च के महीने में की जाती है और जून-जुलाई में फसल पकती है और फसल को लगभग 5-6 सिंचाई की जरूरत होती है जो सरासर भूजल की बर्बादी है। मार्च से जून तक प्रदेश में भयंकर गर्मी पड़ती है और वर्षा नगण्य होती है। इस तरह की अव्यवहारिक योजनाओं से तो लगता है कि कृषि विभाग के बड़े अधिकारियों को चंडीगढ़ के वातानुकूलित कार्यालयों में बैठ कर कृषि और प्रदेश की जलवायु की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


नका कहना है कि उत्तर पश्चिम भारत में धान-गेहूं फसल चक्र से पिछले पांच दशकों में भूजल-भूमि के सेहत और पर्यावरण को बहुत नुकसान हुआ है जिसे उचित फसल चक्र (सीधी बिजाई धान-चना-मूंग फसल चक्र) अपना कर ठीक किया जा सकता है। इससे बिना सरकारी सब्सिडी के किसानों को आर्थिक फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed