फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Yellow Alert in Haryana today, Wind blowing at a speed of 30 to 40 kilometers per hour

हरियाणा में आज येलो अलर्ट: 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं, बारिश से 4.1 डिग्री सेल्सियस

Thu, 18 May 2023 12:14 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 18 May 2023 12:14 PM IST
सार

एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 23 से 26 मई के दौरान तेज गति से हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी की भी संभावना है। इस साल नौतपा भी ज्यादा नहीं तपेगा। उधर अरब सागर में एक प्रति चक्रवात का क्षेत्र बना हुआ है।

विज्ञापन
Yellow Alert in Haryana today, Wind blowing at a speed of 30 to 40 kilometers per hour
प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर पर्वतीय क्षेत्राें में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में कई जिलों में रात को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार की हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान सबसे ज्यादा 26.4 एमएम बारिश करनाल में दर्ज की गई। बारिश के कारण औसत न्यूनतम तापमान में 4.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। भारतीय मौसम विभाग ने आज भी गरज चमक व तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई है। साथ ही इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है।

विज्ञापन


यहां इतनी हुई बारिश
अंबाला-5.9 एमएम
हिसार-11.0 एमएम
करनाल-26.4 एमएम
रोहतक-5.2 एमएम
भिवानी-9.9 एमएम
गुरुग्राम-8.7 एमएम
कुरुक्षेत्र-10.0 एमएम
यमुनानगर-6.5 एमएम
सोनीपत-6.5 एमएम

23 मई से फिर बदलेगा मौसम
23 मई को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 23 से 26 मई के दौरान तेज गति से हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी की भी संभावना है। इस साल नौतपा भी ज्यादा नहीं तपेगा। उधर अरब सागर में एक प्रति चक्रवात का क्षेत्र बना हुआ है और हिंद महासागर में भीषण तूफान फैबीन बना है। इन दोनों के प्रभाव से मानसून की हवाएं भारत की तरफ आने में देरी कर सकती हैं, जिस कारण से मानसून लेट भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed