फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Watchman of Gaushala located in Rajiv Nagar in Hisar found murdered

Hisar: गोशाला के चौकीदार की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या, सबूत मिटाने के लिए हत्यारों ने घुमाया CCTV का एंगल

Sat, 22 Apr 2023 09:53 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 Apr 2023 09:53 AM IST
सार

सोनू कामरा को करीब दस साल पहले अधरंग हो गया था। जिसके कुछ समय बाद से वह गोशाला में चौकीदारी की नौकरी कर रहा था। पुलिस गोशाला में काम करने वाले अन्य दो युवकों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Watchman of Gaushala located in Rajiv Nagar in Hisar found murdered
हिसार में हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार में राजीव नगर स्थित गोशाला के चौकीदार योगेश उर्फ सोनू कामरा की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने गोशाला में लगे सीसीटीवी का एंगल भी घुमा दिया। गोशाला में काम करने वाले दो अन्य युवक मौके से लापता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मौके से हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी भी पुलिस ने बरामद की है। मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


गोशाला के इंचार्ज अनिल कुंडू ने बताया कि योगेश पिछले 8 साल से गोशाला में चौकीदारी का काम कर रहा था। शनिवार की सुबह रोजाना की तरह जब वह गोशाला पहुंचे तो उन्होंने देखा कि गोशाला का जाली वाला गेट अंदर से बंद था। जब अंदर जाकर देखा तो योगेश का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। मौके पर लहू से सनी कुल्हाड़ी भी पड़ी थी।
विज्ञापन


उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। वार्ड के पार्षद भूप सिंह रोहिल्ला को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार की। अनिल कुंडू ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि सोनू कामरा को करीब दस साल पहले अधरंग हो गया था। जिसके कुछ समय बाद से वह गोशाला में चौकीदारी की नौकरी कर रहा था। पुलिस गोशाला में काम करने वाले अन्य दो युवकों की तलाश कर रही है। यह दोनों घटना के बाद से मौके से लापता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed