{"_id":"64436143bd821b87ba073dd4","slug":"watchman-of-gaushala-located-in-rajiv-nagar-in-hisar-found-murdered-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: गोशाला के चौकीदार की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या, सबूत मिटाने के लिए हत्यारों ने घुमाया CCTV का एंगल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: गोशाला के चौकीदार की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या, सबूत मिटाने के लिए हत्यारों ने घुमाया CCTV का एंगल
Sat, 22 Apr 2023 09:53 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 22 Apr 2023 09:53 AM IST
सार
सोनू कामरा को करीब दस साल पहले अधरंग हो गया था। जिसके कुछ समय बाद से वह गोशाला में चौकीदारी की नौकरी कर रहा था। पुलिस गोशाला में काम करने वाले अन्य दो युवकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
हिसार में हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार में राजीव नगर स्थित गोशाला के चौकीदार योगेश उर्फ सोनू कामरा की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने गोशाला में लगे सीसीटीवी का एंगल भी घुमा दिया। गोशाला में काम करने वाले दो अन्य युवक मौके से लापता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मौके से हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी भी पुलिस ने बरामद की है। मामले की जांच शुरु कर दी है।
गोशाला के इंचार्ज अनिल कुंडू ने बताया कि योगेश पिछले 8 साल से गोशाला में चौकीदारी का काम कर रहा था। शनिवार की सुबह रोजाना की तरह जब वह गोशाला पहुंचे तो उन्होंने देखा कि गोशाला का जाली वाला गेट अंदर से बंद था। जब अंदर जाकर देखा तो योगेश का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। मौके पर लहू से सनी कुल्हाड़ी भी पड़ी थी।
उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। वार्ड के पार्षद भूप सिंह रोहिल्ला को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार की। अनिल कुंडू ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि सोनू कामरा को करीब दस साल पहले अधरंग हो गया था। जिसके कुछ समय बाद से वह गोशाला में चौकीदारी की नौकरी कर रहा था। पुलिस गोशाला में काम करने वाले अन्य दो युवकों की तलाश कर रही है। यह दोनों घटना के बाद से मौके से लापता हैं।