फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ultimatum to administration till 3 pm in retired inspector Raghbir Singh suicide case

सेवानिवृत इंस्पेक्टर सुसाइड मामला: महापंचायत का अल्टीमेटम खत्म, हिसार-चंडीगढ़ हाईवे किया जाम

Sat, 18 Mar 2023 04:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 18 Mar 2023 04:48 PM IST
सार

जीआरपी से सेवानिवृत्ति ईएसआई रघुबीर सिंह ने शुक्रवार 17 मार्च की सुबह करीब 8 बजे हिसार-बरवाला रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर जान दी थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों व बिचपड़ी के ग्रामीणों ने शव लेने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
Ultimatum to administration till 3 pm in retired inspector Raghbir Singh suicide case
ग्रामीणों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार जीआरपी से सेवानिवृत ईएसआई रघुबीर सिंह सुसाइड मामले में शनिवार को सरसौद-बिचपड़ी मुख्य बस स्टैंड 14 गांव की महापंचायत हुई। पंचायत में फिलहाल यह हिसार प्रशासन को शनिवार दोपहर बाद 3 बजे तक का अल्टीमेटम दिया गया। लेकिन 3 बजे तक जिला व पुलिस प्रशासन रघुबीर सिंह द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में नामजद पुलिस अधिकारी व जीआरपी कर्मचारियों को गिरफ्तार नहीं हुई। जिसके बाद ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।

विज्ञापन


आईपीएस अधिकारी संगीता कालिया का लिखा है सुसाइड नोट में नाम
ग्रामीणों कहना है कि वे नेशनल हाईवे जाम कर सकते हैं, टोल फ्री करवा सकते हैं या शव को सड़क पर रखकर बड़ा अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जा सकता है। महापंचायत के ऐलान को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन असमजस की सि्थति मे है। मृतक रघुबीर सिंह सुसाइड नोट में रेलवे एसपी संगीता कालिया सहित 5 अन्य पुलिस कर्मचारियों का नाम लिखकर गया है। 
विज्ञापन


हिसार-बरवाला रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर दी थी जान
जीआरपी से सेवानिवृत्ति ईएसआई रघुबीर सिंह ने शुक्रवार 17 मार्च की सुबह करीब 8 बजे हिसार-बरवाला रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर जान दी थी। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे रघुबीर सिंह का पोस्टमार्टम किया गया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों व बिचपड़ी के ग्रामीणों ने शव लेने से इनकार कर दिया था। परिजनों व ग्रामीणों ने मांग की है कि जब तक आरोपी पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की गिरफ्तारी नहीं होती और उनको नौकरी से बर्खास्त नहीं किया जाएगा तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहला अल्टीमेटम खत्म दूसरे का समय दिया

शुक्रवार को ग्रामीणों ने हिसार प्रशासन को शनिवार 10 बजे तक का अल्टीमेटम दिया था जो कि खत्म हो गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल 14 गांव व भयाण खाप की महापंचायत होगी सरसौद बिचपड़ी गांव में चल रही है। दोपहर बाद 3 बजे तक महापंचायत में बड़ा निर्णय लिया जाएगा। रघुबीर सिंह को न्याय दिलाने के लिए फिलहाल सरसोद बिचपड़ी मुख्य बस स्टैंड पर ग्रामीणों ने धरना कल ही शुरू कर दिया था। 

ये है पूरा मामला

जीआरपी पुलिस थाना प्रभारी को दी मृतक रघुबीर सिंह के रिश्तेदार सुबे सिंह ने कहा है कि उसके जीजा रघुबीर सिंह हरियाणा पुलिस जीआरपी हिसार में ईएसआई के पद पर कार्यरत था। जो 31 जनवरी 2023 को सेवानिवृत हो चुके थे। सुबे सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि रघुबीर सिंह उसको बताता था कि जीआरपी हिसार के हैड कांस्टेबल व कई पुलिस कर्मचारी उसके साथ रंजिश रखते थे।

रघुबीर को कारण बताओ नोटिस जारी किया
रघुबीर सिंह ने जीआरपी के कुछ आरोपी पुलिस कर्मचारियों द्वारा लिए गए रिश्वत के रुपये बिचपड़ी गांव के व्यक्यिों को वापस दिलवाए थे। इसी बात को लेकर जीआरपी के पुलिस कर्मचारी उसको परेशान करते थे। आरोप है कि इसी रंजिश के तहत जीआरपी पुलिस कर्मचारी सुरेन्द्र व महेन्द्र ने जीआरपी एसएचओ नरेश से एक झुठी रिर्पोट तैयार करके जीआरपी के डीएसपी से फोरवेड करवाकर रघुबीर सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करवाया गया।

रघुबीर सिंह ने 142 दिन का अर्जित अवकाश लिया
सुबे सिंह का कहना है कि आरोपी पुलिस कर्मचारियों ने मिलकर रघुबीर का चंडीगढ़ में तबादला करवा दिया। इसके बाद रघुबीर सिंह का तबादला वापस हिसार को गया। सुबे सिंह का कहना है कि हिसार आने के बाद आरोपी जीआरपी पुलिस कर्मचारी रघुबीर सिंह को तंग करने लगे। सुबे सिंह ने बताया कि आरोपियों से तंग आकर रघुबीर सिंह ने 142 दिन का अर्जित अवकाश लिया।

सुबे सिंह ने बताया कि इसके बाद आरोपी कर्मचारियों ने रीडर कशमीरा से रघुबीर सिंह के खिलाफ 31 सिंतबर 2023 को विभागीय जांच शुरू करवा दी। इस बात से वह काफी परेशान थे। सुबे सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में एसपी संगीता कालिया भी शामिल है। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि रघुबीर सिंह पर एससी एसटी एक्ट के तहत एक झुठा मुकदमा जीआरपी अम्बाला केंट मे दर्ज किया गया है। इसको लेकर रघुबीर सिंह परेशान रहने लगा। जिसके कारण शुक्रवार को रघुबीर सिंह ने ट्रेन से कटकर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed