फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Troopers found footage of two people who cheat

फौजियों से ठगी करने वाले दो लोगों की फुटेज मिली

Fri, 06 Nov 2015 12:31 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Troopers found footage of two people who cheat

सेना के जवानों के एटीएम डेबिट कार्ड का क्लोन तैयार कर लाखों रुपये निकालने के मामले में पुलिस को दो संदिग्ध लोगों की फुटेज मिली है।

विज्ञापन


पुलिस ने बैंक अधिकारियों की मदद से आजाद नगर स्थित एटीएम से ये फुटेज बरामद की है। पुलिस के लिए हालांकि फुटेज भी बड़ी सिरदर्दी बन गई है। क्योंकि फुटेज में जो युवक दिख रहे हैं उन्होंने चेहरे ढके हुए हैं।
विज्ञापन


दो युवक थे रुपये निकालने वाले
फुटेज से खुलासा हुआ है कि सेना के जवानों के रुपये निकालने वालों में दो लोग शामिल हैं। पुलिस को संदेह है कि ये लोग कोई और नहीं बल्कि किसी बैंक के कर्मी ही हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस असमंजस में साइबर सेल पर निर्भर
सदर थाना पुलिस इस मामले में असमंजस में फंस गई है। अब पूरा मामला साइबर सेल पर निर्भर है। साइबर सेल मामले को खंगालने में लगी है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

13 लोग दे चुके हैं शिकायत
यहां यह बता दें कि बुधवार तक इस मामले में 9 लोगों की तरफ से एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। अब इस मामले में 13 लोग शामिल हो चुके हैं।

यानी 13 फौजियों के लाखों रुपये निकालने की बात ऑन रिकॉर्ड है। हालांकि यह भी आशंका जताई जा रही है कि ऐसे और भी जवान हैं जिन्हें अभी तक शायद यह पता ही नहीं कि उनके खाते से रुपये निकाले जा चुके हैं।


यह था मामला
हिसार स्थित आर्मी कैंट के कुछ जवानों के खातों से एटीएम डेबिट कार्ड का क्लोन तैयार कर रुपये निकालने का मामला सामने आया था। सभी जवानों के एटीएम उनके पास थे, जबकि उनके ही हू ब हू एटीएम कार्ड बनाकर आजाद नगर, जिंदल चौक, सेक्टर 13 सहित सहित कई एटीएम से रुपये निकाले गए। इसके अलावा गुड़गांव, दिल्ली सहित कई क्षेत्रों में ऑनलाइन शॉपिंग हुई।

जवानों को चपत लगाने वाला रहता है शहर में

13 अक्तूबर की रात से हिसार स्थित अलग-अलग एटीएम से लाखों रुपये निकाले जाने के बाद यह तो तय है कि आरोपी हिसार में ही रहते हैं। हो सकता है कि वे आजाद नगर या इसके आसपास के एरिया में ही रहने वाले हों। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।

अभी तक कोई खास उपलब्धि नहीं मिल पाई है। हम गंभीरता से जांच कर रहे हैं। हां फुटेज मिली है।
- ललित कुमार, इंस्पेक्टर सदर थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed