हिसार में हादसा : डंपर से टकराई पिकअप, दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत, 11 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रोहा में लांधड़ी टोल प्लाजा के नजदीक भातियों से भरी गाड़ी सोमवार रात करीब 10 बजे डंपर से टकरा गई। हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मैक्सिमो (पिकअप) का चालक भी शामिल है। हादसे में गाड़ी में सवार 11 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मृतकों की पहचान मीरकां गाव निवासी 40 वर्षीय गाड़ी चालक राजेंद्र और 45 वर्षीय शांति देवी और मंगाली निवासी 72 वर्षीय लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है।
दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद अग्रोहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया। इनमें से राजेंद्र और शांति देवी के शव को नागरिक अस्पताल हिसार लाया गया, जहां पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। वहीं लक्ष्मी देवी के शव का पोस्टमार्टम अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में करवाया गया। इस मामले में पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान पर डंपर चालक के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद से डंपर चालक मौके से फरार है।
बिना इंडिकेटर के खड़े डंपर के कारण हुआ हादसा
मृतक के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि राजेंद्र गाड़ी चलाने का काम करता था। सोमवार सुबह वह मीरकां गांव से एक परिवार के करीब 13 सदस्यों को लेकर खैरमपुर गांव गया था। यह लोग भात भरने के लिए गए थे। लौटते समय सड़क पर बिना इंडिकेटर के खड़े डंपर से पिकअप की टक्कर हो गई।
तीनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिजनों के बयान पर डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभी डंपर को कब्जे में ले लिया है। चालक को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे। - महेंद्र सिंह, एएसआई, अग्रोहा थाना पुलिस, हिसार।