{"_id":"64f6d44ae1d10eb2bd028f97","slug":"three-bike-riders-asked-for-monthly-salary-of-50-thousand-from-hotel-operator-in-hisar-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: बाइक पर आए तीन बदमाश, होटल संचालक से मांगी 50 हजार की मंथली, मना करने पर तीन फायर किए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: बाइक पर आए तीन बदमाश, होटल संचालक से मांगी 50 हजार की मंथली, मना करने पर तीन फायर किए
Tue, 05 Sep 2023 12:40 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:40 PM IST
सार
हिसार से होटल संचालक पर फायरिंग का मामला सामने आया है। बदमाशों ने होटल संचालक को कहा कि 50 हजार मंथली चाहिए। जिस पर मालिक ने कहा कि मेरे होटल पर इतनी कमाई नही होती कि मैं तुम्हे हर महीने 50,000 रुपये मंथली दे सकूं। जिसके बाद बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार में मोटरसाइकिल पर आए तीन युवकों ने होटल संचालक से 50 हजार रुपये की मंथली मांगी। जब होटल संचालक ने मंथली देने से इनकार किया तो उस पर तीन फायर किए। होटल संचालक ने छिपकर अपनी जान बचाई। होटल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में गांव जुगलान निवासी विष्णु ने बताया कि वह आजाद नगर किराए के मकान में रहता है। एचएयू गेट नंबर चार के सामने इलाइट रेस्ट हाउस के नाम से होटल चलाता है। सोमवार की रात अपने होटल में अमन, सावन के साथ मौजूद था। रात को 11.30 बजे कैमरी निवासी मनीष की कॉल आई। मनीष ने कहा कि यदि तेरे को होटल चलाना है, तो मुझे मंथली 50 हजार रुपये देने पड़ेगे। उसके बाद मेरा फोन बन्द हो गया।
विज्ञापन
रात 12.21 पर पर अमन के मोबाइल पर मनीष का दोबारा फोन आया। मनीष ने कहा कि मैं अपने दो दोस्तो के साथ तेरे होटल के नीचे गली में खड़ा हूं। तुमसे बात करनी है होटल के नीचे आजा। मैं अपने दोस्त अमन व सावन के साथ होटल के नीचे गली में गया तो मनीष अपनी मोटरसाईकल पर अपने 2 साथियो के साथ मौजूद था। मनीष ने रुपये मांगे तो मैने मनीष से कहा कि मेरे होटल पर इतनी कमाई नही होती कि मैं तुम्हे हर महीने 50,000 रुपये मंथली दे सकूं।
विज्ञापन
मनीष ने कहा कि मंथली तो तुझे देनी पड़ेगी। मैने मना किया तो मनीष के साथ एक लड़के ने अपनी के अपनी जेब से पिस्तौल निकाल मुझे जान से मारने की नीयत से 3 राउंड फायर किए। मैंने भाग कर होटल में छुपकर अपनी जान बचाई । फायर करने के बाद मनीष अपने दोस्तों के साथ वहां से चला गया। जाते-जाते मुझ से कहा कि आज तो तेरी किस्मत अच्छी है तू बच गया। तुझे जान से मार देंगे। मैंने डायल 112 पर फोन किया तब पुलिस मौके पर पहुंची।