फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three accused arrested with one kg 280 grams of opium in Hisar

हिसार: एक किलो 280 ग्राम अफीम के साथ तीन आरोपी काबू, राजस्थान से लेकर आए, फतेहाबाद में बेचना था

Fri, 27 May 2022 02:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 27 May 2022 02:00 AM IST
सार

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि मादक पदार्थ राजस्थान से लेकर आए, फतेहाबाद में बेचना था।  

विज्ञापन
Three accused arrested with one kg 280 grams of opium in Hisar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार में जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने मुकलान गांव के पास गुरुवार को तीन तस्करों को 1 किलो 280 ग्राम अफीम के साथ काबू किया। आरोपियों की पहचान फतेहाबाद के खजूरी गांव निवासी संजय, इंद्र सिंह और अनिल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी राजस्थान से मादक पदार्थ लेकर आए थे और फतेहाबाद में इसे सप्लाई करना था। पुलिस के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में अफीम की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये आंकी गई है। 

विज्ञापन


एंटी नारकोटिक्स सेल के निरीक्षक कांशीराम ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया हुुुआ है। एचसी सुभाष और ईएचसी देवेंद्र के साथ मुकलान गांव की तरफ गश्त पर थे।
विज्ञापन


सूचना मिली कि राजस्थान की तरफ से एक कार में तीन युवक मादक पदार्थ लेकर आए रहे हैं। इसके बाद मुकलान गांव के पास बाईपास पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। इस दौरान एक कार से 1 किलो 280 ग्राम अफीम बरामद हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


101 किलो गांजा बेचने का मुख्य तस्कर ओडिशा से गिरफ्तार  
हांसी। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने करीब 101 किलो गांजा बेचने के मुख्य आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों के रिमांड के दौरान पता लगा कि गांजे का मुख्य तस्कर बाबूलाल गांव पेटा भीतर, जिला कोरापुर, ओडिशा का रहने वाला है।


आरोपी को गुरुवार कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। बता दें कि एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना मिली थी कि जींद रोड स्थित गुडलक होटल में नशीला पदार्थ की एक गाड़ी भरी खड़ी थी। टीम ने सूचना के आधार पर दबिश दी तो गाड़ी से 101 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed