{"_id":"642b3edee8a118bd6f02bb19","slug":"testimony-of-victim-completed-in-thailand-woman-rape-case-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: थाईलैंड की महिला के साथ दुष्कर्म मामले में पीड़िता की गवाही पूरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: थाईलैंड की महिला के साथ दुष्कर्म मामले में पीड़िता की गवाही पूरी
Tue, 04 Apr 2023 02:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 04 Apr 2023 02:32 AM IST
सार
थाई एंबेसी में बैठे दुभाषिये ने वीसी के माध्यम से पीड़िता से बात कर सवालों के जवाब दिए हैं। थाई एंबेसी में बैठा दुभाषिया अदालत और पीड़िता से वीसी के माध्यम से जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन
court demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार मेहता की अदालत में सोमवार को दुष्कर्म पीड़िता थाईलैंड की रहने वाली महिला की गवाही पूरी हुई। पीड़िता अदालत में मौजूद थी। मगर, भाषा के चक्कर में दिल्ली स्थित थाई एंबेसी में बैठे दुभाषिये ने वीसी पर पीड़िता से उत्तर जानकर बयान दर्ज करवाए।
विज्ञापन
थाई एंबेसी में बैठा दुभाषिया अदालत और पीड़िता से वीसी के माध्यम से जुड़ा हुआ था। अदालत द्वारा सवाल पूछने पर वह उस बारे में पीड़िता को बता रहा था। फिर पीड़िता से जवाब सुनकर अदालत को उत्तर बता रहा था। अदालत में मंगलवार दोपहर बाद गवाही 3.30 शुरू हुई और 6.30 बजे तक चली।
विज्ञापन
सरकारी वकील नरेंद्र कुमार ने बताया कि तीसरी तारीख पर पीड़िता की गवाही पूरी हुई है। अगली तारीख पर थाईलैंड से उसके साथ आई महिला गवाही देगी। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने जो एफआईआर में जो बयान लिखवाए थे, वही गवाही के दौरान उसने बताए हैं।
विज्ञापन
यह था मामला
थाईलैंड की 41 वर्षीय महिला और उसकी सहेली ने घटना के बाद रेड स्कवेयर मार्केट के एक होटल के बाहर हंगामा किया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। एचटीएम थाना पुलिस ने इस संबंध में 7 अगस्त 2020 को केस दर्ज कर बाद में होटल कर्मचारी भिवानी के जीतपुरा निवासी गुलशन को गिरफ्तार किया था। पीड़िता ने पुलिस को बयान देकर कहा था कि वह मार्च 2020 में दोस्तों के साथ भारत आई थी। जून में हिसार आ गई और यहां अलग-अलग होटलों में रही। अब रेड स्कवेयर मार्केट के होटल में रूम लेकर रह रही है। रात एक बजे एक होटल कर्मी ने दुष्कर्म किया व दूसरे ने प्रयास किया था।