फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sudhir Sangwan made shocking revelations in Sonali Phogat murder case

Sonali Phogat: गोवा क्लब में पानी की बोतल में सोनाली ने खुद मिलाई थी ड्रग्स, सुधीर के कबूलनामे में खुलासा

Fri, 23 Sep 2022 01:33 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 23 Sep 2022 01:33 AM IST
सार

आरोपी सुधीर सांगवान ने अपने कबूलनामे में खुलासा किया है। उसने कहा कि सोनाली मेरी दोस्त थी, नशा करने के बाद बार-बार पानी मांग रही थी। उधर, सोनाली के भाई वतन ढाका का कहना है कि इन बातों के पीछे कोई सच्चाई नहीं है। 

विज्ञापन
Sudhir Sangwan made shocking revelations in Sonali Phogat murder case
Sonali Phogat - फोटो : Social Media

विस्तार

गोवा क्लब के डांस फ्लोर पर जाने से पहले सोनाली फोगाट ने खुद पानी की बोतल में एमडीएमए (मिथाइलीनडाईऑक्सी मेथाम्फेटामाइन) ड्रग्स मिलाई थी। इसी पानी को हम तीनों ने बारी-बारी पीया था। यह खुलासा आरोपी सुधीर सांगवान ने गिरफ्तारी के बाद अपने कबूलनामे में लिखा है। इसके अलावा ये भी लिखा है कि डांस फ्लोर पर नाचते समय सोनाली बार-बार पानी मांग रही थी।

विज्ञापन


सोनाली फोगाट मेरी दोस्त थी। वहीं, सोनाली के भाई वतन ढाका का कहना है कि इन बातों के पीछे कोई सच्चाई नहीं है। गोवा पुलिस की तरफ से हमें कोई कबूलनामा नहीं दिया गया। हमने शुरुआत से ही गोवा पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Sonali Phogat: सोनाली की बेटी यशोधरा को मिली सुरक्षा, महापंचायत में सभी ने CBI जांच की मांग उठाई
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनाली ने ड्रग्स लेने के लिए खुद बनाई छह लाइनें
आरोपी सुधीर सांगवान ने गोवा पुलिस को बताया था कि रिजॉर्ट में सोनाली के कहने पर ही सुखविंद्र ड्रग्स लेकर कमरे में आया। उसने ड्रग्स का पैकेट सोनाली को दिया, उसके बाद सोनाली ने ड्रग्स को पीसकर छह लाइनें बनाई थीं। हम तीनों से दो-दो लाइनें नाक के जरिये ड्रग्स ली थी।

इसके बाद क्लब गए, वहां पर पानी में मिलाकर ड्रग्स ली थी। वहां पर हम पांच लोग थे। वहीं, सीबीआई टीम ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। जल्द ही सीबीआई दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी। हरियाणा में भी सीबीआई टीम जांच के लिए आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed