{"_id":"5776c41d4f1c1b0b7279b6a9","slug":"sucide-sucide-in-hisar-12th-pass-student-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"...जब 12वीं पास छात्र ने शर्ट के फंदे में लगा लिया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
...जब 12वीं पास छात्र ने शर्ट के फंदे में लगा लिया फंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sat, 02 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णानगर में वीरवार रात 19 साल के हर्षल ने बरामदे के कड़े में शर्ट का फंदा बना उसमें झूलकर सुसाइड कर ली। उसे कल एचएयू में बीएससी एग्रीकल्चर के लिए प्रवेश परीक्षा देनी थी। परिजन उसके सुसाइड करने का कोई कारण नहीं बता सके। सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कृष्णा नगर के रमेश कुमार ने बताया कि उसके बड़े बेटे हर्षल ने जहाजपुल स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से कुछ दिन पहले बारहवीं कक्षा 82 प्रतिशत नंबरों से पास की थी। उसने एचएयू के बीएससी एग्रीकल्चर कोर्स के लिए आवेदन कर रखा था और 3 जुलाई को उसकी प्रवेश परीक्षा होनी थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पत्नी शीला दुमंजिला भवन की छत से उठकर शुक्रवार सुबह 6 बजे पहली मंजिल पर पहुंची और जोर से चिल्लाकर दौड़ती हुई लौटी। वह उठा और पत्नी के कहने नीचे पहली मंजिल के बरामदे में पहुंचा।
विज्ञापन
सामने भयावह मंजर था। बड़े बेटे हर्षल का शव छत के कड़े में डले शर्ट के फंदे में झूल रहा था। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर छोटा बेटा प्रयाग ऊपर आया और फिर मोहल्ले के लोग घर पहुंचने लगे। बाद में फोन कर पुलिस और कुनबे के लोगों को मामले से अवगत कराया गया।
उन्होंने बताया कि रात 10 बजे हर्षल उनके लिए छत पर फर्राटा देकर गया था। वह खुश था, उसके चेहरे पर प्रवेश परीक्षा को लेकर कोई शिकन नहीं थी। मगर उस द्वारा खुदकुशी करने का कारण पता नहीं लग पाया। अर्बन एस्टेट चौकी के एचसी जगदीश ने सूचना मिलने पर शव कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।