फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sonali's sister and brother-in-law alleged- CBI team took open locker from Sonali's house in their absence

हरियाणा: सोनाली फोगाट की बहन-जीजा ने लगाए आरोप- घर पहुंची सीबीआई की टीम, गैरमौजूदगी में लॉकर से ले गई सामान

Wed, 04 Oct 2023 12:04 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 04 Oct 2023 12:04 AM IST
सार

सोनाली फोगाट की बहन रुकेश और जीजा अमन पूनिया के आरोप है कि हमारी गैरमौजूदगी में लॉकर खोले गए। हमसे सीबीआई कुछ छिपा रही है। हमने कई बार अनुरोध किया था। इसके बावजूद सीबीआई ने सहयोग नहीं किया।

विज्ञापन
Sonali's sister and brother-in-law alleged- CBI team took open locker from Sonali's house in their absence
सोनाली फोगाट - फोटो : twitter (File)

विस्तार

भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में सीबीआई की टीम की पिछले सप्ताह हिसार स्थित उनके आवास पर पहुंचने की बात कही जा रही है। टीम ने लॉकर खोला और सामान ले गई। सोनाली की बहन रुकेश पूनिया और उसके जीजा अमन पूनिया ने आरोप लगाए हैं कि उनकी गैरमौजूदगी में सीबीआई ने लॉकर खोला। सीबीआई हमसे क्या छिपा रही है? हमने कई बार अनुरोध किया था। इसके बावजूद सीबीआई ने सहयोग नहीं किया।

विज्ञापन


सोनाली फोगाट की बहन रुकेश और जीजा अमन पूनिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले सप्ताह सीबीआई ने सोनाली फोगाट के लॉकर खोले हैं। उन्हें इस बारे में मंगलवार को जानकारी मिली। इस लॉकर को गोवा पुलिस ने अपनी जांच प्रक्रिया के समय सील किया था। अमन पूनिया ने कहा कि इस मामले में वह मुख्य गवाह हैं।
विज्ञापन


उनके बयान पर ही केस दर्ज किया गया था। सीबीआई टीम हमें सहयोग नहीं कर रही। हमसे केस की डिटेल छिपाई जा रही हैं। हमने सीबीआई से अनुरोध किया था कि लॉकर उनकी मौजूदगी में खोले जाएं। इसके बाद भी उनके अनुरोध को स्वीकार नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई हमसे क्या छिपा रही है। हम हिसार से बाहर गए हुए थे। मकान में नौकर थे। मंगलवार को लौटे तो पता लगा कि लॉकर खोले गए हैं। सोनाली की बहन रुकेश पूनिया ने कहा कि सीबीआई पिछले कुछ समय से हमसे दूरी बना रही है। हमारी मौजूदगी में लॉकर खोले गए, हम इससे आहत हैं। हमें जानकारी क्यों नहीं दी गई?


गौरतलब है कि 23 अगस्त 2022 की सुबह सोनाली फोगाट की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजनों ने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके सहयोगी सुखविंद्र पर हत्या का केस दर्ज कराया था। गोवा पुलिस ने 25 अगस्त 2022 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में परिजनाें की मांग पर यह मामला सीबीआई को सौंपा गया था। दो महीने पहले इस मामले में सुधीर सांगवान को जमानत मिल चुकी है। सुखविंद्र भी जमानत पर बाहर आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed