फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   snached 15 thousand in hisar

मैनेजर की कनपटी पर पिस्तौल लगा लूट लिए 15 हजार

Mon, 24 Aug 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Mon, 24 Aug 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन

गांव मुकलान में बीती रात हथियारबंद नकाबपोश लुटेरों ने एक पेट्रोल पंप पर कारिंदों से करीब 15 हजार रुपये की नगदी व मोबाइल फोन लूट लिए।

विज्ञापन


तीनों बदमाशों के फरार होने के बाद कारिंदों ने वारदात की सूचना पेट्रोल पंप मालिक व पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना के बाद नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश की लेकिन सुराग नहीं मिला। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


अर्बन एस्टेट निवासी अरुण गोयल का राजगढ़ रोड स्थित गांव मुकलान के पास गोयल हाईवे के नाम से पेट्रोल पंप है। रात 3 बजे के करीब पंप को बंद कर पंप मैनेजर पवन व तीन सेल्समैन नवीन, महेंद्र व मंजीत कार्यालय में बैठे थे। इसी बीच तीन नकाबपोश बदमाश पैदल ही पेट्रोल पंप पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनमें से एक के पास पिस्तौल थी, जबकि दो युवक हाथों में तलवार व अन्य तेजधार हथियार लिए थे। पेट्रोल पंप मालिक अजय ने बताया कि बदमाशों ने आते ही मैनेजर पवन की कनपटी पर रिवॉल्वर लगा दी। उन्होंने बाद में तीनों कारिंदों को भी कंट्रोल में कर लिया।

जान से मारने की धमकी देते हुए उनके पांच मोबाइल फोन छीन लिए। बदमाश उनको धमकाते हुए उनके पास मौजूद करीब 15 हजार रुपये लूट ले गए। इसके बाद बदमाशों के कर्मियों को पेट्रोल पंप कार्यालय में छोड़ा और मौके से पैदल ही फरार हो गए।

बदमाशों के वहां से जाने के कुछ देर बाद पवन साथियों के साथ कमरे से बाहर निकला और रात को ही लूट की सूचना पेट्रोल पंप मालिक अरुण व पुलिस को दी। सूचना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। आसपास के क्षेत्र में बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी की, आसपास के खेतों में भी बदमाशों को खोजा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया।

सीसीटीवी में कैद, नहीं दिखा चेहरा
पेट्रोलपंप पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। पंप के विभिन्न हिस्सों में 15 कैमरे लगे हुए थे। बदमाशों की पूरी कार्रवाई इस कैमरे में कैद हो गई।

पेट्रोल पंप कर्मी भी कैमरों में मुस्तैद दिखाई दे रहे हैं। बदमाश चूंकि चेहरों पर नकाब बांधे हुए थे, इस कारण बदमाशों के चेहरे इसमें नहीं आ पाए। पुलिस बदमाशों की बोलचाल व चाल-ढाल से उनके बारे में जानने का प्रयास कर रही है। पंप कर्मियों ने बताया कि लुटेेरे हरियाणवी बोली में बात कर रहे थे।


इस दौरान उन्होंने एक दूसरे को कई बार संबोधित किया, लेकिन नाम किसी का नहीं लिया। पुलिस सीसीटीवी में दर्ज वारदात के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का सुराग तलाश रही है।

रात को बालाजी पेट्रोल पंप पर हथियार बंद बदमाशों द्वारा कर्मियों से करीब 15 हजार रुपये लूटने की सूचना मिली थी। पुलिस ने रात को ही बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। पंप पर लगे सीसीटीवी से कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा। तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
-महेंद्र सिंह, प्रभारी आजाद नगर चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed