{"_id":"58d2bde04f1c1b776a1a1982","slug":"shot-in-chandanagar-youth-wounded-hissar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदननगर में गोली मारकर युवक को किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंदननगर में गोली मारकर युवक को किया घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
चंदननगर में गोली मारकर युवक को किया घायल
- फोटो : Amar Ujala
चंदननगर में बुधवार रात 10 बजे तीन-चार युवकों ने 21 वर्षीय सुरेंद्र सिंह को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार तीन-चार युवक आये और फिर एक ने सुरेंद्र के बाएं पैर में गोली मार दी। शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। हमले का कारण रुपये का लेन-देन बताया गया है। बाद में परिजन घायल को एक वाहन में सरकारी अस्पताल में लाए। वहां उसका इलाज शुरू हुआ। परिजन बाद में घायल युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में ले गये। पुलिस की टीम सूचना मिलने पर अस्पताल में पहुंच गई।
विज्ञापन
दो दिन पहलेे निरंकारी भवन रोड पर चली थी गोली
दो दिन पहले निरंकारी भवन रोड के एक होटल पर गोली चली थी। गोली महाबीर कॉलोनी के शमशेर को निशाना बनाकर चलाई गई थी। मगर वह बाल-बाल बच गया था। गोली शीशे से आर-पार हो गई थी। हमलावर फरार हो गये थे। सिविल लाइन पुलिस ने इस बारे में दो नामजद सहित चार के खिलाफ हत्या प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन