फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sector 14 hisar, Sex racket, hisar

पत्नी ने पड़वाया पति के घर छापा, बोली पति चलाते हैं सेक्स रैकेट

Mon, 13 Feb 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Mon, 13 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Sector 14 hisar, Sex racket, hisar
फाइल फोटो - फोटो : social media

सेक्टर 14 में एक महिला ने पति के साथ अनबन के चलते घर पर छापा मरवाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति सेक्स रैकेट चलता है। मामले की शिकायत महिला ने पहले अनाज मंडी चौकी में दी थी। अनाज मंडी चौकी पुलिस ने कहा इस मामले में महिला थाना कार्रवाई करेगा। मामले की शिकायत फोन पर महिला ने उच्च अधिकारियों को दे दी। महिला की शिकायत के बाद अनाज मंडी चौकी पुलिस उसको साथ लेकर बताए गए पते पर पहुंची। पुलिस ने मौके से एक युवक व एक युवती को हिरासत में ले लिया और चौकी ले आई। बाद में मामला रफा दफा कर दिया गया।

विज्ञापन


दिल्ली की थी युवती, पुलिस ने छोड़ा
महिला ने बताया कि युवती दिल्ली की थी और युवक लोकल हिसार शहर का ही था। सेक्टर 14 में वह यहां आई हुई थी। यह मकान उसके पति ने किराये पर ले रखा था। महिला पति के इस किराये के मकान की कई दिनों से रेकी कर रही थी। सुबह से लेकर शाम तक वहां कई लोग आ जा रहे थे। महिला ने पुख्ता सबूत एकत्रित करने के बाद छापा मरवा दिया।
विज्ञापन


महिला ने पति के किराये के मकान पर छापा मरवाया था। वहां एक युवक व युवती मिले थे। महिला ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इसलिए दोनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक कुमार, इंचार्ज अनाज मंडी चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed