फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rape with a player on the pretext of marriage in Hisar of Haryana

Hisar: खिलाड़ी से पहले किया दुष्कर्म, होटल में जबरन कराया गर्भपात, महिला डॉक्टर सहित चार के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 14 Apr 2023 09:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 14 Apr 2023 09:58 PM IST
सार

शादी का झांसा देकर उसके दोस्त ने पहले कई बाद दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में शहर के एक होटल में बुलाकर जबरन गर्भपात करा दिया। 

विज्ञापन
Rape with a player on the pretext of marriage in Hisar of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले में जबरन गर्भपात का एक और मामला सामने आया है। जिले के एक गांव की खिलाड़ी को शादी का झांसा देकर उसके दोस्त ने पहले कई बाद दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में शहर के एक होटल में बुलाकर जबरन गर्भपात करा दिया।

विज्ञापन

 

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी, जबरन गर्भपात करवाने वाली महिला डॉक्टर समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें कि इससे पहले जिले में एक युवती का जबरन गर्भपात करवाने का प्रयास किया, जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन

 

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि वह हिसार जिले के एक गांव की रहने वाली है। गांव की ही स्पोर्ट्स एकेडमी में अभ्यास करती है। पीड़िता का कहना है दो साल पहले उसकी जान-पहचान पनिहारी गांव के विनोद कुमार से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

फिर फोन पर बातें होने लगी। आरोप है कि 24 जुलाई 2021 को आरोपी ने बहला-फुसला कर बरवाला के एक होटल में बुलाया। इस दौरान विनोद ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। बाद में आरोपी ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया।


गर्भवती होने पर गर्भपात की गोली खिलाई
आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। बाद में आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। अक्तूबर 2022 में पीड़िता गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी ने गर्भपात की दवा खिला दी लेकिन गर्भपात नहीं हुआ। 4 जनवरी 2023 को आरोपी उसे हांसी के एक डॉक्टर के क्लिनिक में ले गया और अल्ट्रासाउंड करवाया।

होटल के कमरे में महिला डॉक्टर की मदद से कराया गर्भपात
9 जनवरी 2023 को आरोपी पीड़िता को हिसार डाबड़ा चौक के पास एक होटल में ले गया, जहां आरोपी का दोस्त भाटला निवासी मंजीत मौजूद था। इसके कुछ देर बार उसे होटल के एक कमरे में ले गए, जहां एक लेडी व पुरुष डॉक्टर आए और जबरन उसका गर्भपात कराया। तीन दिन उसे होटल में रखा गया।

 

इसके बाद वह घर चली गई। पीड़िता का आरोप है कि गर्भपात होने पर विनोद ने शादी करने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि विनोद ने घटना के बारे में किसी को बताने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की व जान से मारने धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed