{"_id":"61f2de7ba3417f626c61b908","slug":"rape-of-a-teenager-who-working-at-a-kiln-in-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो कराया चेकअप, दुष्कर्म का हुआ खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार: किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो कराया चेकअप, दुष्कर्म का हुआ खुलासा
Thu, 27 Jan 2022 11:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:33 PM IST
सार
किशोरी ने बताया कि किसी ने अंधेरे का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार जिले के एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी अब करीब आठ माह की गर्भवती है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह भिवानी के पास एक ईंट भट्ठे पर काम करते हैं।
विज्ञापन
करीब 9 माह पहले ईंट भट्ठे पर रात एक व्यक्ति ने अंधेरे का फायदा उठाकर उसके साथ गलत काम दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
कुछ माह बाद उसके पेट में दर्द रहने लगा। वह स्लेट लिखने वाली चॉक खाती थी, उसे लगा इसलिए पेट में दर्द है। जब एक दिन लड़की ने नजदीकी पीएचसी में चेकअप कराया तो पता चला कि वह गर्भवती हो चुकी है और उसे बच्चा होने वाला है। किशोरी की शिकायत पर हिसार पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन