{"_id":"6465cd10ce089c039f0dd285","slug":"public-hooliganism-in-hisar-aarohi-model-school-teacher-was-beaten-with-sticks-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में सरेआम गुंडागर्दी: आरोही माडल स्कूल के शिक्षक का रास्ता रोक डंडों से पिटाई, छात्र को लगाई थी डांट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार में सरेआम गुंडागर्दी: आरोही माडल स्कूल के शिक्षक का रास्ता रोक डंडों से पिटाई, छात्र को लगाई थी डांट
Thu, 18 May 2023 12:30 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 18 May 2023 12:30 PM IST
सार
हिसार में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में कुछ युवको ने आरोही स्कूल शिक्षक का रास्ता रोक लिया और पिटाई करने लगे। युवकों ने जिसका एक वीडियों भी बनाया।
विज्ञापन
शिक्षक का रास्ता रोककर की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के गांव घिराय के आरोही स्कूल शिक्षक को छात्र के दोस्तों के साथ मिलकर रास्ते में रोक लिया। शिक्षक की बाइक पर डंडे से प्रहार करते हुए बाइक की लाइट व अगले हिस्से में बाइजर को तोड़ दिया। साथ ही धमकी भी दी। छात्र ने इसकी वीडियो बनाकर खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट की। शिक्षक ने पुलिस को शिकायत दी है। आरोही माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अंग्रेजी के शिक्षक संजय शर्मा ने बताया कि वह गांव खरकड़ी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
बाइक पर डंडे मारने की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल
15 मई को स्कूल की छुट्टी होने के बाद वे अपनी बाइक पर सवार होकर घर की ओर जा रहे थे। घिराय गांव के बाहर ही खरकड़ी रोड़ पर तीन चार युवकों ने डंडे दिखाते हुए उनका रास्ता रोक लिया। युवकों ने कहा कि तूने हमारे जानकार को स्कूल में डांट लगाई थी। यह कहते हुए बाइक पर आगे तथा पीछे लाठी डंडे से हमला किया। इसके बाद इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया। संजय शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस बारे में गांव भाटला चौकी में शिकायत दी थी। अभी पुलिस ने किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
तैने उ छोरे के मारे क्योकर...
युवाओं ने 42 सेंकेंड की वीडियो को वायरल किया है। जिसमें हमलावर बोल रहे हैं कि जान पिछाण तो बैरा ना जी कड़े कड़े हैं। तैने उ छोरे के मारे क्योकर , खड़या हो माफी मांग पहल्या। वीडियो में शिक्षक संजय शर्मा भी माफी मांगने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। इसके बाद भी युवकों ने उनकी बाइक पर डंडे व लाठी से प्रहार किया।
विज्ञापन