फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   pretext of gift parcel from UK, fraud of lakhs from woman in Hisar

हिसार में साइबर ठगों का गिरोह सक्रिय: यूके से गिफ्ट पार्सल का झांसा, महिला से 6.84 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Sat, 13 May 2023 02:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 13 May 2023 02:22 PM IST
सार

हिसार पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि 9 मई के मेरे मोबाइल फोन पर एक महिला की कॉल आई। उसने अपने आप को महिला कस्टम अधिककारी बताया। उसने कहा कि यूके से आपका एसाइनमेंट आया है। यूके में मेरे रिश्तेदार और जानकार रहते है। मैंने सोचा शायद उन्होंने मेरे लिए कोई गिफ्ट भेजा है।

विज्ञापन
pretext of gift parcel from UK, fraud of lakhs from woman in Hisar
Cyber Crime - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

हिसार की दयानंद कॉलोनी में रहने वाली महिला के साथ साइबर अपराध हुआ है। मुंबई एयरपोर्ट की कस्टम अधिकारी और उसके साथियों ने यूके से गिफ्ट पार्सल के नाम पर 6 लाख 84 हजार रुपये की कस्टम ड्यूटी के नाम पर धोखाधड़ी की है। इस संबंध में महिला ने साइबर थाना में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रोहित कुमार और सुबो बोस के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हे। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि 9 मई के मेरे मोबाइल फोन पर एक महिला की कॉल आई। उसने अपने आप को महिला कस्टम अधिककारी बताया। उसने कहा कि यूके से आपका एसाइनमेंट आया है। यूके में मेरे रिश्तेदार और जानकार रहते है। मैंने सोचा शायद उन्होंने मेरे लिए कोई गिफ्ट भेजा है। महिला ने कहा कि जो एसाइनमेंट आया है उस पर 49 हजार रुपये कस्टम ड्यूटी बनती है ये जमा करवाने होंगे। महिला द्वारा बताए गए खाते में रुपये जमा करवा दिए।
विज्ञापन


कस्टम ड्यूटी देने का झांसा दिया
10 मई को दोबारा फोन आया कि पार्सल काफी बड़ा है। इस पर और कस्टम ड्यूटी देनी होगी। महिला अधिकारी ने उससे 1 लाख 85 हजार रुपये मांगे। वह राशि भी जमा करवा दी। 11 मई को दोबार से कॉल आई और कहा कि 4 लाख 50 हजार रुपये और जमा करवाने होंगे। रुपये जमा नहीं करवाए  तो आपके पैनाल्टी लगाई जाएगी और आपको खाते ब्लॉक कर दिए जाएंगे। दबाव में आकर यह राशि भी जमा करवा दी। बाद में पता चला कि कस्टम ड्यूटी के नाम पर 6. 84 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है।यह राशि बैंक ऑफ महाराष्ट्र के रोहित कुमार और पंजाब एंड सिंध बैंक के सुभाओ बोस के नाम से खातों में गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed