{"_id":"6258749021caf11b052105d1","slug":"police-recovered-9-grams-of-heroin-from-ambedkar-basti-of-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, आंबेडकर बस्ती से 9 ग्राम हेरोइन और 1.42 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार: पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, आंबेडकर बस्ती से 9 ग्राम हेरोइन और 1.42 लाख रुपये बरामद
Fri, 15 Apr 2022 12:52 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:52 AM IST
सार
पुलिस ने हिसार में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान एक महिला और एक व्यक्ति को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
आंबेडकर बस्ती में सर्च अभियान चलाती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के हिसार जिले में नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने गुरुवार को आंबेडकर बस्ती में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान एक महिला और एक व्यक्ति को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने जांच के दौरान दोनों आरोपियों से 9 ग्राम हेरोइन और 1 लाख 42 हजार 500 रुपये बरामद किए। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस को देख मंदिर में घुसने लगा आरोपी
शहर थाना पुलिस और सीआईए की टीम गुरुवार दोपहर को आंबेडकर बस्ती पहुंची। यहां पर टीम ने प्लॉट और घरों की जांच की। शक के आधार पर महिला बिमला के घर में छापा मारा तो एक डिब्बे में 5 ग्राम हेरोइन और 47 रुपये बरामद हुए। वहीं, कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर मंदिर में घुसने लगा। यह देख पुलिस को शक हुआ और जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से लेडीज पर्स से चार ग्राम हेरोइन और 95 हजार 500 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
नशा तस्करी की पुलिस को दें सूचना
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी नागरिक को नशा तस्करी, अवैध रूप से जुआ व सट्टा खेलने, अवैध शराब बेचने या अन्य किसी भी प्रकार के अपराध की जानकारी मिलती है, तो तुरंत इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाना या चौकी के अलावा कंट्रोल रूम के नंबर 112, 01662-237150, 88140-12342, 88140-57100, 88140-58100 सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन