फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police encounter with the shooters of Ravinder Saini in Hansi Haryana

Haryana: जेजेपी नेता रविंद्र सैनी हत्याकांड में पुलिस की शूटर्स से मुठभेड़, तीनों घायल

Wed, 17 Jul 2024 07:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 17 Jul 2024 07:30 AM IST
सार

हरियाणा के हांसी में जजपा नेता की सरेआम गोलियां मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में साजिश में शामिल चार आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन
Police encounter with the shooters of Ravinder Saini in Hansi Haryana
अस्पताल में उपचाराधीन घायल। - फोटो : संवाद

विस्तार

हीरो शोरूम के मालिक व जजपा नेता रविंद्र सैनी की गोली मारकर हत्या करने वाले तीनों शूटरों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई है। जिसमें तीनों घायल हो गए। घायल शूटरों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया है। मामले में पुलिस जल्द ही खुलासा करेगी। मुठभेड़ रात करीब 1 बजे उमरा रोड पर हुई। इस मुठभेड़ में तीनों को टांगों पर गोली लगी है। घायलों को नागरिक अस्पताल में पुलिस की निगरानी में उपचार किया जा रहा है। हालांकि पुलिस की तरफ से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई। पुलिस जल्द ही मामले में सारा खुलासा करेगी। 

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान जींद के रहने वाले सचिन उर्फ मगतू, रोहतक के खरक जाटान निवासी योगेश उर्फ सुक्खा और भिवानी के पिजोखरा के रहने वाले विकास उर्फ काशी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


हांसी में सैनी हीरो मोर्ट्स के मालिक एवं जजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र सैनी की सरेआम गोलियां मारकर हत्या की गई थी। एक दिन पहले साजिश में शामिल चार आरोपियों को एसटीएफ ने गुजरात से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार शाम इन्हें हांसी लाकर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन चारों में सैनी पर हमला करने वाले शूटर नहीं है, लेकिन ये साजिश में शामिल रहे हैं। 

साजिश में शामिल चार को किया जा चुका काबू
हांसी के पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद ने बताया कि चारों आरोपियों को पुलिस व एसटीएफ की ज्वाइंट टीम ने गिरफ्तार किया है। इन्होंने रविंद्र सैनी पर गोली चलाने वाले शूटरों को भागने व अन्य कार्यों मदद की थी। उनके भागने के दौरान ये भी साथ रहे। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए चारों आरोपी पहले राजस्थान और फिर गुजरात जा पहुंचे थे।


सैनी हीरो मोर्ट्स के मालिक और जजपा नेता रविंद्र सैनी की हत्या की साजिश में शामिल चारों आरोपियों को पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर लिया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हांसी की वकील कॉलोनी निवासी प्रवीन, राजस्थान के पाली के खिवाड़ा निवासी प्रवीन, सिसाय कालीरामण निवासी रविंदर व नारनौंद के गांव गामड़ा हाल राजस्थान के पाली निवासी रमेश उर्फ योगी शिवनाथ के रूप में हुई है। एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने इन्हें गुजरात से गिरफ्तार किया था।


यहां से भागने के बाद राजस्थान के पाली में योगी शिवनाथ के पास गए थे। इनको ठहराने में शिवनाथ व प्रवीन ने मदद की थी। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जेल में बंद विकास उर्फ विक्की नेहरा से मुलाकात के दौरान रविंद्र सैनी की हत्या करने की साजिश रची थी।

उधर, हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए विकास नेहरा को दो दिन के अतिरिक्त रिमांड पर लिया है। उसे बुधवार को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। बीती 10 जुलाई की शाम छह बजे रविंद्र सैनी की उनके शोरूम के बाहर चार हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed