{"_id":"63b307d1b474a006b0097292","slug":"one-more-accused-arrested-from-delhi-in-cheating-case-through-win-money-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: विन मनी एप के जरिये धोखाधड़ी मामले में दिल्ली से एक और आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: विन मनी एप के जरिये धोखाधड़ी मामले में दिल्ली से एक और आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर
Mon, 02 Jan 2023 10:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 02 Jan 2023 10:05 PM IST
सार
करीब 9 करोड़ 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला है। आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के बकरवाल एरिया की जेजे कॉलोनी निवासी मान सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरियाणा के हिसार में विन मनी एप के जरिये धोखाधड़ी करके करीब 9 करोड़ 9 लाख रुपये हड़पने के मामले में सीआईए टीम ने एक और आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के बकरवाल एरिया की जेजे कॉलोनी निवासी मान सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ हिसार सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत 17 मई 2022 को केस दर्ज किया गया था। आरोपी को अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस मामले में हिसार के पटेल नगर निवासी चंद्रशेखर की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस जांच के दौरान फोन पे की ट्रांजेक्शन के आधार पर रिकॉर्ड प्राप्त किया था। सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र ने बताया कि इस मामले में मान सिंह दसवां आरोपी है। दो दिन पहले नौवें आरोपी दिल्ली बकरवाल जेजे कॉलोनी निवासी राकेश को गिरफ्तार किया गया था। जिस खाते से रुपये हड़पे गए हैं कि वह खाता राकेश के नाम है।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस को राकेश के खाते से कुल 9 करोड़ 9 लाख 98 हजार 597 रुपये की ट्रांजेक्शन पाई गई। राकेश को अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। पुलिस रिमांड के दौरान राकेश से पुलिस ने 25 हजार रुपये बरामद किए और राकेश के बताने पर आरोपी मान सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अब मान सिंह से पूछताछ की जा रही है।
एएसआई सुरेंद्र ने बताया कि आरोपी मान सिंह ने राकेश के बैंक अकाउंट की हस्ताक्षर किए गए चेक बुक और एटीएम कार्ड लिए थे। इसके बदले में राकेश को 35 हजार रुपये दिए थे। आरोपी मान सिंह ने हस्ताक्षर की गई चेक बुक और एटीएम कार्ड को 80 हजार रुपये में राजस्थान के उदयपुर निवासी अभिनव गोस्वामी को बेच दिया था।