{"_id":"646728c75bd3d7006d0f0624","slug":"old-business-partner-attacked-for-outstanding-rupees-in-hisar-whole-incident-recorded-in-cctv-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: बकाया 6 हजार रुपये के लिए पुरानी बिजनेस पाटर्नर पर किया हमला, पूरी घटना सीसीटीवी में हुई रिकॉर्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: बकाया 6 हजार रुपये के लिए पुरानी बिजनेस पाटर्नर पर किया हमला, पूरी घटना सीसीटीवी में हुई रिकॉर्ड
Fri, 19 May 2023 01:14 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 19 May 2023 01:14 PM IST
सार
हिसार पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी राजगुरु मार्केट मे कॉस्मेटिक की दुकान है। दो दिन पहले पिंकी उसकी दुकान पर कॉस्मेटिक सामान लेने आई । उन्होंने सामान देने से मना कर दिया। जिस पर पिंकी ने उसके साथ गाली गलौज करने लगी।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के राजगुरु मार्केट स्थित कॉस्मेटिक की एक दुकान में पुराने लेनदेन को लेकर दो महिलाएं आपस में मारपीट करने लगी। मारपीट की यह घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। दुकान में मौजूद छह लोगों ने दोनों महिलाओं को छुड़ाया। जिसमें एक महिला सुनीता को चोट आई। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहले दोनों महिलाएं पाटर्नशिप में दुकान चलाती थी। बाद में दोनों ने अपना कारोबार अलग अलग कर लिया।
विज्ञापन
महिला द्वारा पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार
घायल महिला सुनीता ने सिटी थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी राजगुरु मार्केट मे कॉस्मेटिक की दुकान है। दो दिन पहले पिंकी उसकी दुकान पर कॉस्मेटिक सामान लेने आई । उन्होंने सामान देने से मना कर दिया। जिस पर पिंकी ने उसके साथ गाली गलौज करने लगी। जब उसने गाली- गलौज बंद करने को कहा कि पिंकी उसके साथ मारपीट करने लगी। दुकान पर मौजूद 6 लोगों ने उसे बड़ी मुश्किल से छुड़ाया। सुनीता ने बताया कि उसे काफी चोट आई ।जिसके लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी की जांच कर रही पुलिस
सुनीता ने बताया कि करीब एक महीना पहले उसकी और पिंकी की पार्टनशिप में दुकान थी। बाद में दोनों ने अलग अलग दुकान कर ली थी। सुनीता ने बताया कि उसके करीब 6 हजार रुपये पिंकी पर बकाया थे। जब पैसे मांगे तो पिंकी ने मना कर दिया। बाद में पिंकी ने अपने पति संदीप के साथ आकर विवाद किया। सिटी थाना पुलिस ने धारा 323,34,506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
विज्ञापन