फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   murder, murder in hisar, hisar murder, Girl shot in hisar, accused challenged police, hisar, haryana

बदमाश काली उर्फ सुमित ने सरेआम पुलिस को सात वारदात का किया चैलेंज

Tue, 19 Apr 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Tue, 19 Apr 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
murder, murder in hisar, hisar murder, Girl shot in hisar, accused challenged police, hisar, haryana
घटना स्थल पर जानकारी देते बाबूलाल गुर्जर - फोटो : bureau

बदमाश काली उर्फ सुमित ने बाबूलाल गुर्जर की मेड नीलम की बेेटी स्वीटी का मर्डर करने के बाद गली में खुलेआम धमकी दी। उसने पुलिस को चैलेंज किया है। मर्डर करने के बाद गेट पर आकर कहा कि चार वारदात तो कर चुका हूं। सात घरों का उसका टारगेट है। जेल से बाहर जमानत पर चल रहा कांग्रेसी नेत्री एवं पार्षद प्रत्याशी बबली देवेंदा के बेटे काली ने शनिवार से लेकर पिछले तीन दिनों से शहर में दहशत फैला रखी है। नाकाम पुलिस बदमाश व उसके साथी को पहली वारदात के बाद गिरफ्तार कर लेती तो दूसरी वारदात में लड़की की जान शायद बच जाती। इतना ही नहीं बदमाश ने बिना निशाना बनाए ही तीनों जगह फायर किए। कई लोगों की जान जाते-जाते बच गई। मगर बेकसूर स्वीटी उसकी गोली का निशाना बन गई। 

विज्ञापन


शिकायत करने पर हुई रंजिश
बाबूलाल के परिजनों ने बताया कि पहले काली ठीक लड़का था। इस दौरान वह उनके छोटे बेटे साहिल के पास आता जाता था। बाद में यह बदमाशी करने लगा। इस पर साहिल को उसके साथ रहने से मना कर दिया गया। साहिल के साथ उसने एक बार मारपीट भी कर दी। बाबूलाल ने इस मारपीट की शिकायत काली उर्फ सुमित के माता-पिता को कर दी। माता-पिता ने उसकी इस बात पर पिटाई कर दी। इससे गुस्सा होकर वह दो दिन घर छोड़कर कहीं चला गया। बस इसी बात की वह रंजिश रखने लगा। बाबूलाल व उसके परिवार को वह इसी रंजिश के चलते खत्म करना चाहता था। इसी टारगेट के चलते ही उसने पहले बाबूलाल के ऑफिस में बाहर से फायर किया। मगर ऑफिस पर काले शीशे थे। वह बाबूलाल पर सही निशाना नहीं बना पाया। इसके बाद वह सीधा उसके घर पहुंचा। उसकी पत्नी या परिवार के सदस्य को खत्म करना चाहता था। घर जाते ही उसने मेड की बेटी को बाबूलाल के परिवार की सदस्य समझकर गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed