{"_id":"602162502e5b0a45f41bd534","slug":"misdeed-with-9th-class-student-in-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर किसी ने भेजा वीडियो तो पिता के उड़े होश...बेटे के साथ कुकर्म कर रहे थे दो नाबालिग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोबाइल पर किसी ने भेजा वीडियो तो पिता के उड़े होश...बेटे के साथ कुकर्म कर रहे थे दो नाबालिग
Mon, 08 Feb 2021 09:41 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 08 Feb 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
हिसार के एक गांव निवासी 9वीं कक्षा के छात्र से दो नाबालिगों ने कुकर्म किया। मामले का पता तब चला, जब कुकर्म का वीडियो पीड़ित छात्र के पिता के मोबाइल पर किसी ने भेजा। मामले की शिकायत पीड़ित छात्र के पिता ने सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित छात्र के पिता ने बताया कि उसका 16 वर्षीय बेटा 9वीं कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन
पीड़ित के पिता ने बताया कि छह फरवरी की रात करीब नौ बजे उसके मोबाइल पर किसी ने एक वीडियो भेजा। वीडियो में उसके बेटे के साथ दो नाबालिग कुकर्म करते दिखे व एक नाबालिग उनका वीडियो बना रहा था।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपने बेटे से पूछा तो उसने बताया कि 23 जनवरी को तीनों आरोपी उसे बहला-फुसला कर खुदाई के लिए तालाब के पास ले गए। उस दौरान वहां उसके साथ कुकर्म किया गया। आरोपियों ने इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन